scriptसोने में गिरावट का दौर, चांदी भी फिसली | Falling period in gold, silver also slipped | Patrika News

सोने में गिरावट का दौर, चांदी भी फिसली

locationधौलपुरPublished: Nov 29, 2021 08:18:13 pm

Submitted by:

Naresh

– शुक्रवार के मुकाबले गिरे दाम
– निवेश करने वालों के लिए बढिय़ा अवसर

सोने में गिरावट का दौर, चांदी भी फिसली

– शुक्रवार के मुकाबले गिरे दाम

– निवेश करने वालों के लिए बढिय़ा अवसर

धौलपुर. सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। बीते शुक्रवार के मुकाबले में सोना-चांदी सोमवार को सस्ता हो गया। 999 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना 48,118 पर पहुंच गया है, जबकि एक किलो चांदी की ताजा कीमत 63,095 रुपए हो गई है। सोमवार को 995 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना 47,925 रुपए में बिका। जबकि, 916 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना 44,076 रुपए में बिका। इसके अलावा 750 शुद्धता के दस ग्राम सोने की कीमत 36,089 पहुंच गई है। 585 शुद्धता वाला सोना 28,149 रुपए में मिल रहा है। वहीं, 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी भी शुक्रवार के मुकाबले सस्ती होकर 63,095 रुपए पर आ गई है।
इतना सस्ता हो गया सोना-चांदी

सोने-चांदी के दामों में रोजाना गिरावट या फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। शुक्रवार की तुलना में 999 शुद्धता वाला सोना 348 रुपए सस्ता हुआ है। इसके अलावा, 995 शुद्धता वाला सोना 347 रुपए सस्ता हो गया। उधर, 916 शुद्धता के सोने की कीमत 319 रुपए, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 261 रुपए और 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 204 रुपए कम हुई है। इसके अलावा, एक किलो चांदी की बात करें तो इसमें 517 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
गहने खरीदते समय खर्च करनी होगी ज्यादा कीमत

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन, इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। ऐसे में गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।
टेबल… यह रहा भाव

धातु शुद्धता भाव

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 48124
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 47931

सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 44082
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 36093

सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 28153
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 63046
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो