scriptमातारानी को दी विदाई, दिनभर चला विसर्जन का दौर | Farewell to Matarani, the immersion period went on throughout the day | Patrika News

मातारानी को दी विदाई, दिनभर चला विसर्जन का दौर

locationधौलपुरPublished: Oct 15, 2021 08:35:54 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. शक्ति की आराधना का पर्व, शारदीय नवरात्र संपन्न होने पर शुक्रवार को दशहरा पर देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Farewell to Matarani, the immersion period went on throughout the day

मातारानी को दी विदाई, दिनभर चला विसर्जन का दौर,मातारानी को दी विदाई, दिनभर चला विसर्जन का दौर

मातारानी को दी विदाई, दिनभर चला विसर्जन का दौर

– देवी मां की प्रतिमाओं को जवारों को किया विसर्जित

– नाचते, गुलाल उड़ाते पहुंचे लोग

धौलपुर. शक्ति की आराधना का पर्व, शारदीय नवरात्र संपन्न होने पर शुक्रवार को दशहरा पर देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शुक्रवार को विसर्जन से पूर्व दुर्गा प्रतिमा का गंध, चावल, फूल, आदि से पूजा की । जिसके पश्चात दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस मौके पर जवारों का भी विसर्जन किया गया। धौलपुर में चंबल नदी के पास बनाए गए कृत्रिम कुंडों में शहर तथा आस-पास के लोगों ने विसर्जन किया। आध्यात्मिक जगत में विसर्जन समाप्ति की निशानी नहीं, अपितु पूर्णता का संकेत है। शुक्रवार को दशहरे पर लोगों ने शास्त्रों की विधिवत पूजा की। वाहनों की धुलाई के लिए सर्विस सेंटरों पर भीड़ लगी रही। लोगों ने वाहनों को धुलवाकर उनकी पूजा अर्चना की व सुरक्षा की कामना की।
नाचते-गाते आए लोग

शहर में कई स्थानों पर स्थापित देवी मां की प्रतिमाओं का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। लोग डीजे की धुन पर झूमते-नाचते, गुलाल उड़ाते मातारानी को विसर्जन के लिए ले गए। शहर में दिनभर इन छोटी-छोटी शोभायात्राओं की धूम रही।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
चंबल पर लोगों को नदी में आने से रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस के जवान तैनात रहे। बेरीकेडिंग कर लोगों को चंबल तक जाने से रोका गया। लोगों ने कृत्रिम कुंडों में ही मातारानी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो