पुराने झगड़े को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, दो जने घायल
धौलपुरPublished: Sep 22, 2022 08:30:55 pm
बाड़ी कस्बे में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में गुरुवार को लाठी-भाटा जंग व फायरिंग हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी भी हुई।


पुराने झगड़े को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, दो जने घायल
धौलपुर. बाड़ी कस्बे में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में गुरुवार को लाठी-भाटा जंग व फायरिंग हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी भी हुई। घटना में 2 जने गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, एक बकरी की मौत हो गई। घटना के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद से दोनों पक्ष के लोग मौके से भाग निकले।