scriptपूर्व सीएम राजे ने देखे बाढ़ के हालात, प्रशासनिक मदद पर उठाए सवाल | Former CM Raje sees flood situation, questions raised on administrativ | Patrika News

पूर्व सीएम राजे ने देखे बाढ़ के हालात, प्रशासनिक मदद पर उठाए सवाल

locationधौलपुरPublished: Sep 18, 2019 11:20:29 am

Submitted by:

Mahesh gupta

राजाखेड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को धौलपुर जिले में बाढ़ पीडि़तों से मुलाकात करने के बाद प्रशासन की ओर से की जा रही मदद पर सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व सीएम राजे ने देखे बाढ़ के हालात, प्रशासनिक मदद पर उठाए सवाल

पूर्व सीएम राजे ने देखे बाढ़ के हालात, प्रशासनिक मदद पर उठाए सवाल

राजाखेड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा
धौलपुर.राजाखेड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को धौलपुर जिले में बाढ़ पीडि़तों से मुलाकात करने के बाद प्रशासन की ओर से की जा रही मदद पर सवाल खड़े
किए हैं।
उन्होंने कहा कि राजाखेड़ा क्षेत्र के चीलपुरा, गोपालपुरा, कठूमरा, महदपुरा आदि गांवों में लोग परेशान हैं। घर टूट गए हैं, लोग नाव में बैठकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। लेकिन गांवों में मदद जैसी कोई चीज दिखाई नहीं दी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि प्रशासन की ओर से न तो भोजन व्यवस्था की गई है और ना ही केरोसीन की। जबकि दो दिन पहले हुई प्रशासन की प्रेस कांफ्रेंस में समय पर भोजन, दवाई, केरोसीन, पुलिस मैस से व्यवस्था कराने का दावा किया गया था। हेलीकॉप्टर से मदद करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील होकर कलक्टर को मौके पर जाना चाहिए। सरकार को नुकसान की सर्वे रिपोर्ट भिजवा कर जल्द से जल्द मदद जारी करनी चाहिए।
उनका कहना था कि जानकारी मिली है कि सरकार ने मदद के लिए पैसा नहीं भेजा है। प्रशासन को एनजीओ पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। पूर्व सरपंच व लोग ही मदद कर रहे हैं। सरकार क्या कर रही है। राजाखेड़ा क्षेत्र के चीलपुरा, गोपालपुरा में गांव वालों ने बताया कि बिजली कट गई। प्रशासन को टैंकरों से पानी पहुंचाना चाहिए। गंदा पानी पी रहे हैं। पुलिस को भी मदद करनी चाहिए। हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर मदद के लिए गांवों में भेजेंगे। राजे ने राजाखेड़ा क्षेत्र के चीलपुरा, गोपालपुरा, कठूमरा, महदपुर, भूडा, गुनपुर, टीकतपुरा, अण्डवापुरैनी, बक्सपुरा, सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। साथ ही पुराने चम्बल पुल पर पहुंच कर चम्बल नदी में आए बहाव को देखा। उनके साथ सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह जादौन, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह त्यागी, पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन बघेल, पूर्व विधायक जसंवत सिंह, पूर्व विधायक रानी सिलोटिया भी थे। वे बुधवार को हेलीकॉप्टर से झालावाड़ जाएंगी। इस दौरान जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों को भी देखेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो