कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ.कुशवाह के साथ पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह व उनके पुत्र विवेक ने भी भाजपा का थामा दामन
धौलपुरPublished: Jul 23, 2023 11:31:08 am
धौलपुर. प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा, वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां बढऩे लगी हैं। जयपुर में शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेता डॉ.शिवचरण कुशवाह भाजपा में शामिल हो गए।
धौलपुर. प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा, वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां बढऩे लगी हैं। जयपुर में शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेता डॉ.शिवचरण कुशवाह भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह बोहरा और उनके पुत्र विवेक सिंह बोहरा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इन नेताओं के भाजपा में जाने से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुई है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कुछ और नेता इधर-उधर पाला बदल सकते हैं।