scriptएसपी कार्यालय के पास होटल व्यवसाई को मारी गोली, गंभीर घायल जयपुर रैफर | Hotel businessman shot dead near SP office, seriously injured Jaipur r | Patrika News

एसपी कार्यालय के पास होटल व्यवसाई को मारी गोली, गंभीर घायल जयपुर रैफर

locationधौलपुरPublished: Jan 08, 2021 06:11:25 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. शहर में बदमाशों का दुस्साहस बुलंदियों पर है। यहां जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी, बल्कि गोली लगने पर होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां हालत बिगडऩे

 Hotel businessman shot dead near SP office, seriously injured Jaipur referral

एसपी कार्यालय के पास होटल व्यवसाई को मारी गोली, गंभीर घायल जयपुर रैफर

एसपी कार्यालय के पास होटल व्यवसाई को मारी गोली, गंभीर घायल जयपुर रैफर

-आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस टीम रवाना

-गोली लगने पर संचालन घायल, जयपुर रैफर

धौलपुर. शहर में बदमाशों का दुस्साहस बुलंदियों पर है। यहां जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी, बल्कि गोली लगने पर होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां हालत बिगडऩे पर उसे जयपुर के लिए रैफर किया गया है। वहीं, घटना के बाद शक के दायरे में आए आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित आर्शीवाद होटल पर दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से सवार होकर दो युवक आए। यहां युवकों ने होटल के बाहर बाइक खड़े कर होटल में प्रवेश किया। दोनों बदमाश होटल परिसर में कुर्सी पर जाकर बैठ गए। इस दौरान एक बदमाश काउंटर पर पहुंचा और यहां बैैठे होटल संचालक रजत मित्तल पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान होटल संचालक के सीने में गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की घटना से होटल पर बैठे लोगों ने भगदड़ मच गई। मौका पाकर आरोपी बाइक से फरार हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो