जनता के बीच जाता हूं और काम करता हूं, तब मिलते हैं वोट-मलिंगा
बाड़ी. विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने भाजपा द्वारा लगाए आरोपों पर जवाब देते हुए उन्हें निराधार बताया है। साथ में उन्होंने कहा कि जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं। उनमें कोई दम नहीं है। सरकारी मशीनरी पर उनका कोई दबाव नहीं है। सभी लोग निष्पक्ष भाव से काम कर रहे हैं। मैं लोगों के बीच में जाता हूं। उनकी बातों को सुनता हूं

जनता के बीच जाता हूं और काम करता हूं, तब मिलते हैं वोट-मलिंगा
भाजपा द्वारा लगाए आरोपों को बताया निराधार
बाड़ी. विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने भाजपा द्वारा लगाए आरोपों पर जवाब देते हुए उन्हें निराधार बताया है। साथ में उन्होंने कहा कि जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं। उनमें कोई दम नहीं है। सरकारी मशीनरी पर उनका कोई दबाव नहीं है। सभी लोग निष्पक्ष भाव से काम कर रहे हैं। मैं लोगों के बीच में जाता हूं। उनकी बातों को सुनता हूं, उनके काम करता हूं। इस वजह से आज हर वार्ड में कांग्रेस जीत की ओर है। इससे भाजपा बौखलाई हुई है और उनके पास ऐसा कोई प्रत्याशी नहीं है जो जीत कर आ सके। इसके चलते उनके प्रत्याशी फॉर्म वापस ले रहे हैं। जिसका आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष उन पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वसुंधरा राजे की सरकार थी, तब भी भाजपा का शासन था और नगर पालिका में बोर्ड कांग्रेस का बना था। क्या तब भी उनका सरकारी मशीनरी पर दबाव था या उसका दुरुपयोग उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ना तो 45 वार्डों में टिकट बांट पाई, ना प्रत्याशी ढूंढ पाई। ऐसे में बुरी तरह हार से बचने के लिए ठीकरा उनके माथे पर फोडऩे का प्रयास किया है। अनर्गल आरोप लगाए हैं। जनता सब जानती है। चार प्रत्याशी जीत की ओर हैं। केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है। बोर्ड कांग्रेस का ही बनेगा और भाजपा 45 में से 10 सीट भी नहीं निकाल पाएगी।
गौरतलब है कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण वर्मा ने एक पत्र चुनाव आयोग के साथ जिला कलक्टर को सौंपा है। जिसमें बाड़ी विधायक पर सरकारी मशीनरी पर का दुरुपयोग करने, लोगों को धमकाने, प्रत्याशियों से फॉर्म जबरन वापस लेने के लिए दबाव बनाने सहित आगामी मतदान के दौरान निष्पक्ष मतदान नहीं होने और मतगणना के प्रभावित होने का आरोप लगाया है। जिसमें चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की गई है।
अब पाइए अपने शहर ( Dholpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज