scriptपशुबाड़े से ईंट-पत्थर उठाने का विरोध किया तो कर दी फायरिंग | If you protested against lifting the bricks and stones from the animal | Patrika News

पशुबाड़े से ईंट-पत्थर उठाने का विरोध किया तो कर दी फायरिंग

locationधौलपुरPublished: Jan 03, 2022 08:04:38 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. मनिया थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव मेंदोपहर में पशुबाड़े से ईंट-पत्थर ले जाने की मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। गुस्साए आरोपी पक्ष ने परिवार पर पथराव कर दिया। साथ ही देसी कट्टे से फायर कर दिया। इससे एक जने के कंधे पर छर्रे लगे हैं। इस सम्बंध में पीडि़त महेन्द्र सिंह पुत्र हरिकशन ने मनिया थाने में तहरीर दी है।

If you protested against lifting the bricks and stones from the animal yard, then did the firing

पशुबाड़े से ईंट-पत्थर उठाने का विरोध किया तो कर दी फायरिंग

पशुबाड़े से ईंट-पत्थर उठाने का विरोध किया तो कर दी फायरिंग

-मनिया क्षेत्र के सादिकपुर की घटना

धौलपुर. मनिया थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव मेंदोपहर में पशुबाड़े से ईंट-पत्थर ले जाने की मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। गुस्साए आरोपी पक्ष ने परिवार पर पथराव कर दिया। साथ ही देसी कट्टे से फायर कर दिया। इससे एक जने के कंधे पर छर्रे लगे हैं। इस सम्बंध में पीडि़त महेन्द्र सिंह पुत्र हरिकशन ने मनिया थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनका गांव में एक पशुबाड़ा है, जहां से गांव के ही श्यामसिंह, लवकुश वगैरहा दोपहर में ईंट-पत्थर ले जा रहे थे। जब उनसे मना किया तो आरोपियों का कहना था कि यह पशुबाड़ा उनका है। बाद में अपने मकानों पर चढकऱ उनके परिवार पर पथराव करना शुरू कर दिया। उससे उसके भर्ती श्रीभगवान के चेहरे पर चोट आई है। साथ ही एक आरोपी ने देसी कट्टे से फायर कर दिया, इससे निरुपति के कंधे में छर्रे लगे हैं। पीडि़त का आरोप है कि दूसरा पक्ष जबर्दस्ती उनके पशुबाड़े पर कब्जा करना चाहता है।
विद्यालय में बच्चों को वितरित की जर्सी

सैंपऊ. कस्बे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसई का पुरा में नववर्ष के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मित्तल द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों के लिए जर्सी वितरण की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गढ़ी चटोला की पीईईओ कविता शर्मा ने कहा कि बच्चों को पूरी मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करना चाहिए।इस अवसर पर अध्यापक अरविन्द भातरा, एसएमसी अध्यक्ष सरमन, राजवीर, दीपू एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो