धौलपुरPublished: Jul 23, 2023 12:13:48 pm
Kirti Verma
Indian Railway: भारतीय रेल यात्री सुविधा के लिए लोकप्रिय क्षेत्र को स्टेशन के नाम से जोडऩे का नवाचार कर रही है। अब यात्रा की योजना बनाते समय भारतीय रेल न सिर्फ स्टेशन बल्कि सही जगह भी बताएगा।
धौलपुर.Indian Railway: भारतीय रेल यात्री सुविधा के लिए लोकप्रिय क्षेत्र को स्टेशन के नाम से जोड़ने का नवाचार कर रही है। अब यात्रा की योजना बनाते समय भारतीय रेल न सिर्फ स्टेशन बल्कि सही जगह भी बताएगा। इसमें छोटे स्टेशनों को लोकप्रिय शहर/क्षेत्रों से जोड़ा गया है। जैसे सारनाथ को बनारस, साबरमती को अहमदाबाद, पनवेल को मुंबई से जोड़ा है। अब यात्रा की बेहतर योजना और वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुकिंग में व्यक्तिगत यात्री अनुभव प्रदान करेगा। जिससे पर्यटकों के लिए स्टेशन की खोज करने में आसानी रहेगी। इसके लिए सैटेलाइट सिटी को जोड़ा है, जैसे नोएडा से नई दिल्ली शामिल हैं। इस योजना में 175 लोकप्रिय शहर/ क्षेत्र को 725 स्टेशनों के साथ मैप किया गया है। अब यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। उक्त सुविधा 21 जुलाई से शुरू हो गई है।