scriptसेवर घाट पर नहाने उतरा किशोर चंबल में डूबा | Kishore drowned in Chambal after bathing at Saver Ghat | Patrika News

सेवर घाट पर नहाने उतरा किशोर चंबल में डूबा

locationधौलपुरPublished: May 29, 2020 10:23:03 am

Submitted by:

Naresh

बाड़ी. बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में चंबल किनारे स्थित सेवर घाट पर नहाने गए 16 वर्षीय एक किशोर की पानी में डूब गय जो ग्रामीणों द्वारा काफी तलाशने के बावजूद नहीं मिला। ग्रामीणों को किशोर द्वारा बांधी गई तौलिया ही नदी से मिल सकी है। उपखंड प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन मौके से लौट आया है

Kishore drowned in Chambal after bathing at Saver Ghat

सेवर घाट पर नहाने उतरा किशोर चंबल में डूबा

सेवर घाट पर नहाने उतरा किशोर चंबल में डूबा
बहन को एमपी में छोड़कर लौटा था
बाड़ी. बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में चंबल किनारे स्थित सेवर घाट पर नहाने गए 16 वर्षीय एक किशोर की पानी में डूब गय जो ग्रामीणों द्वारा काफी तलाशने के बावजूद नहीं मिला। ग्रामीणों को किशोर द्वारा बांधी गई तौलिया ही नदी से मिल सकी है। उपखंड प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन मौके से लौट आया है, किशोर के डूबने के खबर से उसके गांव में माहौल गमगीन हो गया। किशोर सरमथुरा थाना क्षेत्र के सिरोना गांव का निवासी बताया जा रहा है।
बाड़ी नायब तहसीलदार अमित शर्मा ने बताया कि सेवर घाट पर किसी युवक के चम्बल में डूबने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंचने पर सरमथुरा थाना क्षेत्र के सिरोना गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर रॉकी अपने चाचा के साथ अपनी बहन को एमपी के बछेड़ा गांव छोडऩे बाइक से गया था, जहां से लौटते समय वह और उसका चाचा सेवर घाट पर चंबल नदी में नहाने चले गए। इस दौरान किशोर ने एक तौलिया लगा रखी थी। उसके डूबने पर चाचा के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए, जिसे ढूंढने के काफी प्रयास किए। मामले की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित शर्मा तथा बाद में तहसीलदार परसोत्तम लाल और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन पानी में डूबे किशोर की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर के नहाने वाले स्थान के आस-पास मगरमच्छों का डेरा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो