scriptसाल का अंतिम सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को, नहीं मान्य होगा सूतक काल | Last solar eclipse of the year on December 4, Sutak period will not be | Patrika News

साल का अंतिम सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को, नहीं मान्य होगा सूतक काल

locationधौलपुरPublished: Nov 22, 2021 11:41:21 am

Submitted by:

Naresh

– उपछाया होगा यह ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

Last solar eclipse of the year on December 4, Sutak period will not be valid

साल का अंतिम सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को, नहीं मान्य होगा सूतक काल

साल का अंतिम सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को, नहीं मान्य होगा सूतक काल

– उपछाया होगा यह ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

धौलपुर. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की तरह ही सूर्य ग्रहण भी एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित माने जाते हैं। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीडि़त हो जाते हैं, जिस कारण सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है। इतने समय लगेगा सूर्य ग्रहण ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक चंद्र ग्रहण के बाद साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर दिन शनिवार को लगेगा। इस दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10:59 बजे शुरू होगा, जो दोपहर 03:07 बजे समाप्त होगा।भारत में नहीं देगा दिखाईइस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमरीका में दिखाई देगा। ज्योतिष के अनुसार भारत दिखाई नहीं देने से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वैसे तो सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। यह ग्रहण उपछाया होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है। आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो