गत वर्ष प्रदेश में दूसरा स्थान रहा तो अब दो माह में लक्ष्य से अधिक अर्जित किया राजस्व
परिवहन विभाग का मामला
धौलपुर. परिवहन विभाग की ओर से गत वर्ष पूरे प्रदेश में राजस्व अर्जन में दूसरा स्थान तो प्राप्त किया ही, वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित किया है। जिला परिवहन अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष
धौलपुर
Published: June 18, 2022 07:04:12 pm
गत वर्ष प्रदेश में दूसरा स्थान रहा तो अब दो माह में लक्ष्य से अधिक अर्जित किया राजस्व परिवहन विभाग का मामला धौलपुर. परिवहन विभाग की ओर से गत वर्ष पूरे प्रदेश में राजस्व अर्जन में दूसरा स्थान तो प्राप्त किया ही, वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित किया है। जिला परिवहन अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए परिवहन विभाग, धौलपुर को आंवटित राजस्व लक्ष्य 9943 लाख के विरुद्ध परिवहन विभाग, ने 9190.65 लाख (92.43 प्रतिशत) अर्जित कर प्रदेश भर के 56 जिला परिवहन कार्यालयों में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रादेशिक परिवहन कार्यालय भरतपुर ने राज्यभर के 12 रीजन में प्रथम स्थान हासिल किया। चालू वित्तीय वर्ष के 2 माह में विभाग को 1214 लाख रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया गया था। जिसके विरुद्व परिवहन विभाग धौलपुर ने 1304.30 लाख अर्जित किया है, जो लक्ष्य का 107.43 प्रतिशत है। जिला परिवहन अधिकारी वर्मा ने बताया कि जिले में पदस्थापित 4 उडऩदस्तों की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 4073 वाहनों के विभिन्न अभियोगों में चालान बनाकर 170.49 लाख रुपए का प्रशमन राशि के रूप में राजस्व वसूल किया गया है, जो गत वर्ष की प्राप्त प्रशमन राशि से 141.28 प्रतिशत अधिक है। वर्मा ने बताया कि कार्यालय में पंजीकृत लगभग 3 हजार वाहनों का कर जमा कराया जाना अभी भी शेष है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपने वाहनों का कर नियमानुसार पैनल्टी जमा कराकर रसीद प्राप्त करने को कहा है। बिना कर जमा कराए संचालित वाहनों की धरपकड़ के लिए सभी उडऩदस्तों को निर्देश दिए हैं। जिसमें 6 प्रतिशत ब्याज के साथ 13500 रुपए की शास्ति भी देय होगी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से चलाई जा रही एमनेस्टी स्कीम को 30 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है। जिसके अन्तर्गत वाहन स्वामी 31 मार्च 2021 तक वाहनों के चालानों पर 75 प्रतिशत तक एवं 31 दिसम्बर 2021 तक के बकाया कर के ब्याज पर पूरी छूट का लाभ ले सकते हैं।

गत वर्ष प्रदेश में दूसरा स्थान रहा तो अब दो माह में लक्ष्य से अधिक अर्जित किया राजस्व
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
