scriptLegal services should be accessible to the last person- DJ | विधिक सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक हो- डीजे | Patrika News

विधिक सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक हो- डीजे

locationधौलपुरPublished: Jul 16, 2023 10:44:13 am

Submitted by:

rohit sharma

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिले में ताल्लुका राजाखेड़ा में आदर्श विधिक सेवा केन्द्र की स्थापना की गई। उद्घाटन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सतीश चंद ने किया।

विधिक सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक हो- डीजे
विधिक सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक हो- डीजे
धौलपुर. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिले में ताल्लुका राजाखेड़ा में आदर्श विधिक सेवा केन्द्र की स्थापना की गई। उद्घाटन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सतीश चंद ने किया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंद ने बताया कि विधिक सेवाओं में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 में यथाविहित सेवाओं का प्रदाय विधिक सेवा संस्थानों के जरिए आमजन में पात्र व्यक्तियों को किया जाता है। विधिक सेवाओं की पहुंच अमाजन में अंतिम व्यक्ति तक हो, इसके लिए आवश्यक है कि विधिक सेवाएं सर्वोकृष्ट योजनाबद्ध तरीके से लागू की जाए। मौजूदा स्थिति में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और पात्र व्यक्ति के बीच की कडिय़ों के कारण विधिक सेवाओं के प्रदाय की निगरानी में कमी एवं सेवाओं की पहुंच की सुनिश्चितता के अभाव के कारण रालसा की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले में ताल्लुका राजाखेड़ा को आदर्श ताल्लुका घोषित कर आदर्श विधिक सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है। प्राधिकरण सचिव सुनीता मीणा ने बताया कि आदर्श विधिक सेवा केन्द्र की ओर से आमजन के मामलों की मॉनिटरिंग सीधे रालसा के स्तर पर की जाएगी। यानी ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष की रिपोर्टिंग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ सीधे रालसा को भी होगी। इसके साथ ही आमजन को ई-विधिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे न केवल आमजन की विधिक सेवाओं तक वास्तविक पहुंच बन पाएगी बल्कि डिजिटल क्रान्ति का भी विधिक सेवाओं में पूरी तरह समावेश हो पाएगा। इसके अलावा उक्त फ्रंट ऑफिस में वहां की स्थानीय समस्याओं के संबंध में शिकायत समाधान का मैकेनिज्म कार्य करेगा। जहां सरकार के संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस फ्रंट ऑफिस पर सीआईएस, ईफाईलिंग, ईपे, ई-कोर्ट फीस, ऑनलाइन जुर्माना भुगतान एवं प्रमाणित प्रतियों के ऑनलाइन आवेदन की सुविधा जल्दी शुरू करवा दी जाएगी। मामले की स्थिति, सुनवाई की अगली तारीख एवं अन्य विवरण के बारे में पूछताछ, जेल में रिश्तेदारों से मिलने के लिए ई-मुलाकात में सहायता, विधिक सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में आमजन का मार्गदर्शन करना, न्याय रो साथी एप की सुविधाएं शिकायत समाधान आदि सेवाएं उक्त फ्रंट ऑफिस पर उपलब्ध करवा दी गई हैं। इस मौके पर अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति राजाखेड़ा, न्यायिक मजिस्ट्रेट अन्नू यादव, अभिभाषक संघ राजाखेड़ा की ओर से आनंद प्रकाश शर्मा बार एसोसिएशन अध्यक्ष, प्रमोद चंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, शैलेंद्र उपाध्याय, पंकज जैन, विजय श्रीवास्तव, इस्लाम खान आदि मौजूद थे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.