scriptसादगी पूर्ण तरीके से मनाया महाराज अग्रसेन का जन्मोत्सव | Maharaj Agrasen's birthday celebrated in a simple manner | Patrika News

सादगी पूर्ण तरीके से मनाया महाराज अग्रसेन का जन्मोत्सव

locationधौलपुरPublished: Oct 19, 2020 12:18:08 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. कोरोना महामारी के चलते व प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन का 5144 वां जन्मोत्सव बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। श्री अग्रवाल समाज संस्थान मंत्री अतुल अग्रवाल ने बताया इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण महाराज अग्रसेन के जन्मोत्सव को बहुत ही छोटे रूप में मनाया गया।

 Maharaj Agrasen's birthday celebrated in a simple manner

सादगी पूर्ण तरीके से मनाया महाराज अग्रसेन का जन्मोत्सव

सादगी पूर्ण तरीके से मनाया महाराज अग्रसेन का जन्मोत्सव

धौलपुर. कोरोना महामारी के चलते व प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन का 5144 वां जन्मोत्सव बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। श्री अग्रवाल समाज संस्थान मंत्री अतुल अग्रवाल ने बताया इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण महाराज अग्रसेन के जन्मोत्सव को बहुत ही छोटे रूप में मनाया गया। समारोह में श्री अग्रसेन सेवा सदन स्थित महाराज अग्रसेन के मंदिर पर फूल बंगला और छप्पनभोग का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से पूरी सब्जी का प्रसादी वितरण किया गया। इसमें 251 दीपों के दीपमाला कर शाम 7 बजे महाआरती के बाद छप्पनभोग वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। महिलायों द्वारा महाराज अग्रसेन की आरती की गई।
इस मौके पर गोवर्धन दास बंसल, अनिल बाबू गोयल, अतुल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अखिलेश गोयल, प्रवीण गोयल, अनिल सिंघल, राजकुमार सिंघल, दिनेश गोयल, संजय गोयल, कपिल अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल, आशा अग्रवाल, मनीषा मंगल, डॉ. सीमा गर्ग, रजनी मोदी, ब्रजेश गोयल, सीमा सिंघल, रजनी गोयल आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो