धौलपुर. मंगल ग्रह 26 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही शनि देव मौजूद हैं। ज्योतिष में मंगल का राशि परिवर्तन बड़ा ही महत्वपूर्ण माना गया है। मकर राशि मंगल ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में इस राशि में मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में रहने वाला है। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन में बेहद ही चमत्कारी नतीजे लेकर आएगा। मकर राशि में मंगल की शनि के साथ युति भी होगी। इस युति का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
इन राशियों लिए शुभ मेष: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का ये गोचर करियर के लिहाज से शुभ माना जा रहा है, लेकिन उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होंगे। हालांकि इस दौरान कार्यस्थल पर ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, अन्यथा कोई आपके खिलाफ साजिश रच सकता है। आर्थिक रूप से भी यह समय शानदार रहने वाला है।
वृषभ: वृष राशि के जातकों के लिए व्यवसाय के संबंध में लाभ कमाने का एक अच्छा समय साबित होगा। इस दौरान आपकी समाज में स्थिति भी बढ़ेगी। इस दौरान आपको नौकरी में कुछ प्रतिकूल परिवर्तनों जैसे आंतरिक स्थानांतरण या स्थान परिवर्तन आदि भी मिलने की आशंका है।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए यह अवधि आर्थिक रूप से स्थिर और सुरक्षित रहने वाली है। निवेश में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से अतीत में किए गए किसी निवेश से लाभ प्राप्त होगा। करियर के लिहाज से यह समय अवधि थोड़ी कठिन साबित हो सकती है।
तुला: अपने प्रयासों में कोई भी कमी ना आने दें, क्योंकि इस अवधि के दौरान आपको वेतन वृद्धि, पदोन्नति, इनाम, मान सम्मान प्राप्त होने की प्रबल संभावना बन रही है। व्यवसायी एक नई संपत्ति खरीद सकते हैं। आर्थिक रूप से शेयर बाजार या संपत्ति में निवेश करना इस अवधि के दौरान अनुकूल नहीं रहने वाला है।
वृश्चिक: इस दौरान कड़ी मेहनत और प्रयास से अपने जीवन के हर एक वांछित क्षेत्र में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। इस समय अवधि के दौरान शत्रुओं पर हावी रहेंगे। किसी भी कानूनी पचड़े में न फंसे। इस दौरान नौकरी या करियर के चलते छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुंभ: इस दौरान वरिष्ठ लोगों का व्यवहार भी आपके प्रति कठोर हो सकता है। ऐसे में इस दौरान सफलता का मंत्र केवल आपकी कड़ी मेहनत ही साबित होगा। नौकरी बदलने, स्थानान्तरण आदि के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस दौरान नौकरी की संभावनाओं के चलते विदेश यात्रा कर सकते हैं।
मीन: इस अवधि के दौरान दोस्तों, स्वास्थ्य और भाग्य काम भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से जिस पदोन्नति और वृद्धि का इंतजार था वह हासिल हो सकती है। वरिष्ठों से पुरस्कार और सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। करियर और उसकी प्रगति में संबंधों का लाभ अवश्य हासिल होगा।
ये जातक रहें सावधान कर्क: इस समय अवधि के दौरान काम पर लोगों के साथ किसी भी तरह की बहस करने से बचें। इसके अलावा व्यवसाय में जातकों को भी यह समय तनावपूर्ण लग सकता है। इस दौरान कोई भी नया स्टार्टअप या नया प्रोजेक्ट शुरू ना करें।
सिंह: इस अवधि के दौरान किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद पहले से ही चल रहा है तो थोड़ी प्रतिकूल दिशा में बढ़ सकती हैं। करियर के मोर्चे पर नौकरी में प्रदर्शन धीरे-धीरे बेहतर होगा। सफलता प्राप्त करने की दिशा में प्रयासों की सराहना की जाएगी।
कन्या: इस अवधि के दौरान करियर के मोर्चे पर कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों और सहयोगियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए भी ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। पदोन्नति और वेतन वृद्धि में और देरी होने की आशंका है।
धनु: घर के सदस्यों के साथ संपत्ति संबंधित कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें और किसी के बारे में बुरा ना बोले। सबके साथ अच्छे ढंग से व्यवहार करें। इस दौरान विरोधी दबाव बनाने की कोशिश करेंगे और छवि खराब करने का प्रयत्न कर सकते हैं।
मकर: इस दौरान स्वभाव थोड़ा आक्रामक हो जाएगा, इसलिए शांत और धैर्यवान रहें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। साथी के साथ किसी विषय को लेकर झड़प हो सकती है। गुस्सा इस समय हद से ज्यादा रहने वाला है।