मेहताब हत्याकाण्ड: फरार आरोपितों के नजदीक पहुंची पुलिस
धौलपुरPublished: Sep 17, 2023 06:12:52 pm
धौलपुर. मनियां कस्बे में कांग्रेस के मांगरोल मण्डल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर की दिन-दहाड़े हुई हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपितों मेें से दो जनों के करीब पुलिस के पहुंचना बताया जा रहा है।
धौलपुर. मनियां कस्बे में कांग्रेस के मांगरोल मण्डल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर की दिन-दहाड़े हुई हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपितों मेें से दो जनों के करीब पुलिस के पहुंचना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले में एक-दो में कुछ खुलासा कर सकती है। हालांकि, पुलिस प्रशासन अभी अधिकृत तौर पर कुछ भी बताने से कतरा रहा। मामले में थाना प्रभारी मनियां अनिल जसौरिया से वार्ता करनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। उधर, इस घटनाक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी ट्वीट कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।