scriptहेड कांस्टेबल को बदमाश मुकेश ठाकुर ने मारी गोली, दोनों हाथ तोड़े | Mukesh Thakur shot head constable shot by miscreant, broke both hands | Patrika News
धौलपुर

हेड कांस्टेबल को बदमाश मुकेश ठाकुर ने मारी गोली, दोनों हाथ तोड़े

धौलपुर। गत दिनों जिला अस्पताल धौलपुर के बंदी वार्ड से फरार हुए बदमाशों की तलाश में गए पुलिस के हेड कांस्टेबल को बदमाश मुकेश ठाकुर और उसकी गैंग के सदस्यों ने गोली मार दी तथा लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल के जांघ में गोली लगी है और दोनों हाथों में फैक्चर हुआ है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है।

धौलपुरNov 30, 2020 / 09:46 am

Naresh

 Mukesh Thakur shot head constable shot by miscreant, broke both hands

हेड कांस्टेबल को बदमाश मुकेश ठाकुर ने मारी गोली, दोनों हाथ तोड़े

हेड कांस्टेबल को बदमाश मुकेश ठाकुर ने मारी गोली, दोनों हाथ तोड़े

धौलपुर। गत दिनों जिला अस्पताल धौलपुर के बंदी वार्ड से फरार हुए बदमाशों की तलाश में गए पुलिस के हेड कांस्टेबल को बदमाश मुकेश ठाकुर और उसकी गैंग के सदस्यों ने गोली मार दी तथा लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल के जांघ में गोली लगी है और दोनों हाथों में फैक्चर हुआ है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके की सखवारा पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अशोक सिंह राजावत जिला अस्पताल के बंदी वार्ड से इलाज के दौरान फरार हुए बदमाशों के मामले की जांच कर रहे हैं। आज हेड कांस्टेबल राजावत को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार हुए 2 बदमाश घड़ी विनती गांव में छुपे हुए हैं।
इस पर हेड कांस्टेबल बदमाशों रेकी करने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे। जहां इनामी बदमाश मुकेश ठाकुर भी मौजूद था। जिसने अपने साथियों के साथ हेड कांस्टेबल अशोक राजावत को जांघ में गोली मार दी तथा लाठी-डंडों से दोनों हाथ तोड़ दिए। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचNना मिलते ही एडिशनल एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो