scriptओवरलोडिंग पर नहीं लगाम | No reins on overloading | Patrika News

ओवरलोडिंग पर नहीं लगाम

locationधौलपुरPublished: Apr 23, 2016 11:59:00 pm

जिले में बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन करोड़ों की लागत से बनाई
गई सड़कों का दम निकाल रहे हैं। लेकिन परिवहन विभाग इन वाहनों पर लगाम नहीं
कस पा रहा है

Dholpur photo

Dholpur photo

धौलपुर. जिले में बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन करोड़ों की लागत से बनाई गई सड़कों का दम निकाल रहे हैं। लेकिन परिवहन विभाग इन वाहनों पर लगाम नहीं कस पा रहा है। विभाग की लचर कार्यशैली का ही परिणाम है कि हाईवे के फुट ओवर ब्रिज पर ओवरलोड वाहन गुजरने पर दस गुना टोल वसूलने की चेतावनी लिखी होने के बावजूद धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं। जबकि विभाग नाम मात्र की कार्रवाई कर अपने कत्र्तव्यों की इतिश्री कर रहा है। इस कारण वाहन चालकों के हौसलें भी बुलंद हो रहे हैं। और पुलिस थानों तथा परिवहन विभाग की चौकियों के सामने ही बेखौफ होकर निकलते हैं।

एमपी से आ रही गिट्टियां
मध्यप्रदेश के भिलउआं खनन क्षेत्र से ट्रकों में क्षमता से अधिक गिट्टियां भरकर उत्तरप्रदेश ले जाने का कार्य इन दिनों बड़े पैमाने पर चल रहा हैं। ऐसा नहीं है कि संबंधित विभागों को इनके बारे में कुछ जानकारी नहीं है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अवधि से पहले टूट रही सड़कें
करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कों पर दौड़ रहे इन ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कें अपनी निर्धारित अवधि से पहले ही दम तोड़ रही हैं। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर टोल वसूल रही कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार इन वाहनों ने सड़कों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। हाल में बनाई गई सड़कें भी उखडऩे लगी हैं।

नहीं कर पा रहे वसूली
हाईवे से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों से दस गुना अधिक टोल वसूलने का प्रावधान बनाया हुआ है, लेकिन टोल कंपनी ओवरलोड वाहनों से वसूले जाने वाला अतिरिक्त टोल भी नहीं वसूल पा रही हैं।

इन प्वाइंटों पर रहती नजर
शहर के सागरपाड़ा, मचकुण्ड चौराहा, गुलाब बाग, सदर, मनियां व बरैठा चौकी पर पुलिस तथा सागरपाड़ा व बरैठा
चौकी के समीप परिवहन विभाग के कर्मियों की निगाहें हाईवे से गुजरने वाले वाहनों पर जमी होती हैं। इसके बाद भी ओवरलोडिंग रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

उखड़ रही सड़कें
हाईवे से गुजर रहे वाहनों में से करीब 50 प्रतिशत वाहन ओवरलोड होते हैं। धौलपुर व आगरा दोनों ओर से ओवरलोड वाहनों का आवागमन रहता हैं। इससे हाल ही में बनाई गई सड़कें भी उखड़ गई हैं। जिससे हमें नुकसान हो रहा हैं।
एन. एस. बरूआ, प्रोजेक्ट मैनेजर, हाईवे निर्माण कंपनी पाथ आगरा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो