- वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है मोहिनी एकादशी धौलपुर. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। मोहिनी एकादशी इस बार 12 मई को मनाई जाएगी। ज्योतिषियों की मानें तो मोहिनी एकादशी इस बार विशेष संयोग में मनाई जाएगी। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी का अवतार लेकर देवताओं को अमृत पान कराया था। ऐसी भी मान्यताएं हैं कि देवासुर संग्राम का अंत भी इसी दिन हुआ था।ग्रहों का महासंयोगज्योतिष गणना के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जबकि शनि कुंभ और गुरु मीन राशि में विराजमान रहेंगे। दो बड़े ग्रह भी स्वराशि में रहेंगे। ग्रहों की विशेष स्थिति से राजयोग के समान योग का निर्माण हो रहा है। दूसरा, मोहिनी एकादशी गुरुवार को मनाई जाएगी जो कि भगवान विष्णु का प्रिय दिन है।मोहिनी एकादशी का शुभ मुहूर्तएकादशी तिथि बुधवार, 11 मई 2022 को शाम 7 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होकर गुरुवार, 12 मई 2022 को शाम 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इस दौरान आप किसी भी शुभ पहर में भगवान विष्णु या उनके अवतारों की पूजा कर सकते हैं। पूजन विधिएकादशी व्रत के व्रत में भगवान विष्णु या उनके अवतार की पूजा का विधान है। इस दिन प्रात:काल उठकर स्नान करने के बाद पहले सूर्य को अघ्र्य दें। इसके बाद भगवान विष्णु की आराधना करें। उनको पीले फूल, पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करें। फल भी अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जप करें। इस दिन अगर पूर्ण रूप से जलीय आहार लिया जाए या फिर फलाहार लिया जाए तो इसके श्रेष्ठ परिणाम मिल सकते हैं। अगले दिन प्रात: एक वेला का भोजन या अन्न किसी जरूरतमंद को दान करें। इस दिन मन को ईश्वर में लगाएं, क्रोध न करें, असत्य न बोलें।