जिले में धूमधाम से मनाए गए पंचमहापर्व
धौलपुर. जिले में भाईदूज के साथ दीपावली व गोवर्धन का त्योहार भी शांतिपूर्वक तरीके से मनाया गया। जिसके साथ ही पंचमहापर्व का समापन हो गया। जिलेभर में पंचपर्व लोगों ने उत्साह व उल्लास के साथ मनाया। लोगों ने अपने वाहन व पशुधन की भी पूजा की। पंचपर्व के अंतिम दिन सोमवार को भाईदूज मनाई गई।

जिले में धूमधाम से मनाए गए पंचमहापर्व
धौलपुर. जिले में भाईदूज के साथ दीपावली व गोवर्धन का त्योहार भी शांतिपूर्वक तरीके से मनाया गया। जिसके साथ ही पंचमहापर्व का समापन हो गया। जिलेभर में पंचपर्व लोगों ने उत्साह व उल्लास के साथ मनाया। लोगों ने अपने वाहन व पशुधन की भी पूजा की। पंचपर्व के अंतिम दिन सोमवार को भाईदूज मनाई गई। इस अवसर पर बहनों ने भाईयों के माथे पर टीका किया। भाईदूज पर सुबह महिलाओं ने दौज की कहानी सुन कर पूजा-अर्चना की। बहनों ने टीका कर भाइयों को एश्वर्य व उन्नति प्राप्ति की कामना की। भाइयों का टीका कर मिठाई खिलाई तथा उसके बाद ही महिलाओं ने स्वयं भोजन ग्रहण किया। इससे पूर्व रविवार को हर घर में गोबर से गोवर्धन बनाए गए और उसकी सामूहिक रूप में पूजा की गई।
इस अवसर पर अन्नकूट बनाकर प्रसादी ग्रहण की गई। हालांकि इस बार घरों के लिए पैकेट बांटे गए। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी अन्नकूट का आयोजन किया गया। अन्नकूट में घरों व मंदिरों में परंपरागत पकवानों में कढ़ी-बाजरा, चावल व मिक्स सब्जी बनाई गई। बाद में मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रसादी भी बांटी गई। मंदिरों व घरों में गोवर्धन पूजा की। वहीं गिर्राज धरण के जयकारे भी लगाए गए। इससे पहले शनिवार को दीपोत्सव मनाया गया। दीपावली के अवसर पर लोगों ने प्रदोष काल में पूजन। दीपोत्सव पर लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर रोशनी की तथा एक-दूसरे घर दीप जला कर सभी खुशहाली की कामना की। लोगों ने अपने परिवार के बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लिया। इसके अलावा जहां अपने रिश्तेदारों व मिलने वालों के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी वहीं दूर-दराज रहने वालों को फोन आदि पर राम-राम की।
अब पाइए अपने शहर ( Dholpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज