शोभायात्रा में मुख्य अतिथि दंडोतिया ने कहा कि ब्राह्मण का सबसे बड़ा गहना विद्या है और उसी विद्याधन के चलते ब्राह्मण सभी में श्रेष्ठ माने गए हैं। वर्तमान में भी हमें अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए कठिन प्रयास करने चाहिए और शिक्षित पीढ़ी तैयार कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करनी चाहिए, तो वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा के लोकेश चतुर्वेदी ने भी कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। अत: हम भी सभी मिलकर एकता के साथ फिर से देश का नेतृत्व करने के लिए आगे आएं और बच्चों को एकता का पाठ पढ़ाएं।
मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
भगवान परशुराम शोभायात्रा के दौरान ब्राह्मण समाज के कक्षा 10 एवं 12वीं कक्षा सहित उच्च शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर ब्राह्मण समाज द्वारा मेधावी छात्र एवं छात्राओं का प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत भगवान परशुराम शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। विभिन्न समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। जिनमें सबसे पहले पंडित विद्या प्रकाश पाराशर हलवाई की टीम द्वारा, विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, पार्षद राजकुमार भारद्वाज, श्री बरहभाई मेला समिति कमेटी सदस्यों, पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, रामवीर सिंह गुर्जर, अग्रवाल सभा बाड़ी कमेटी द्वारा सहित अनेक समाज व संगठनों द्वारा गुलाबों की वर्षा कर भगवान परशुराम शोभायात्रा में चल रहे विप्र बंधुओं का स्वागत किया। भगवान परशुराम शोभायात्रा के दौरान विप्र जन हरेश भंडारी, सत्येंद्र कौशिक, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेश कौशिक, बृजमोहन अवस्थी, देवेश शर्मा, डीआर शर्मा के अलावा सैपऊ, बसेड़ी, धौलपुर, सरमथुरा, राजाखेड़ा, मनिया, आगरा, मुरैना आदि से भी बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित हुए। इस दौरान शोभायात्रा के साथ चल रही तोप द्वारा गुलाबों की वर्षा की गई।