scriptधौलपुर के खिलाडिय़ों ने गोवा में लहराया परचम | Patrika News

धौलपुर के खिलाडिय़ों ने गोवा में लहराया परचम

locationधौलपुरPublished: Nov 22, 2021 07:15:01 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. 16 से 20 नवम्बर तक गोवा में हुई राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में राजस्थान टीम में चयनित धौलपुर जिले के खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। संघ कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि धौलपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव एव कोच आकाश शर्मा ने 83 जूनियर इक्विप में रजत पदक प्राप्त किया।

Players of Dholpur waved the flag in Goa

धौलपुर के खिलाडिय़ों ने गोवा में लहराया परचम

धौलपुर के खिलाडिय़ों ने गोवा में लहराया परचम

धौलपुर. 16 से 20 नवम्बर तक गोवा में हुई राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में राजस्थान टीम में चयनित धौलपुर जिले के खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। संघ कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि धौलपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव एव कोच आकाश शर्मा ने 83 जूनियर इक्विप में रजत पदक प्राप्त किया। क्लासिक में भी रजत पदक प्राप्त किया। 66 सब जूनियर में प्रशांत चौधरी ने पहले नेशनल में ही इक्वीप में रजत पदक एवं क्लासिक में कांस्य पदक प्राप्त किया। हर्ष त्यागी ने 93 सब जूनियर में रजत पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में शिप्रा मिश्रा ने सब जूनियर इक्विप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर इक्विप्ड में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं सीनियर क्लासिक में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शिप्रा मिश्रा सब जूनियर एवं सीनियर में स्ट्रॉन्ग वूमेन ऑफ इंडिया चुनी गई। शुभम बंसल एवं शिवम शर्मा ने भी खेल में अपना अच्छा प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धौलपुर के खिलाडिय़ों ने कुल 8 पदक प्राप्त किए। स्ट्रॉन्ग वूमेन ऑफ इंडिया का खिताब भी हासिल किया। इस मौके पर धौलपुर पावरलिफ्टिंग संघ पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। संघ अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, संघ सरंक्षक मताप्रसाद टाइगर, सौरभ जैन, मनीष दंडोतिया, मोहन वर्मा, गुरविंदर मिश्रा, कमल ठाकुर आदि ने सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवद्र्धन किया। धौलपुर. गोवा में पदकों के साथ धौलपुर के खिलाड़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो