scriptप्रधानाचार्य स्वयं बनी भामाशाह, विद्यालय विकास के लिए दिया 51000 का चेक | Principal self-made Bhamashah, given 51000 check for school developmen | Patrika News

प्रधानाचार्य स्वयं बनी भामाशाह, विद्यालय विकास के लिए दिया 51000 का चेक

locationधौलपुरPublished: Mar 08, 2021 11:50:18 am

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करीमपुर में वार्षिक उत्सव, प्रतिभा एव पूर्व छात्र-भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत करीमपुर सरपंच अंजना कुशवाह, विशिष्ट अतिथि महेश चंद शर्मा एसीबीओ ब्लॉक सैपऊ, विजेंद्र सिंह पीओ पुरैनी थे। प्रधानाचार्य शीला देवी महामना ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थी एवं भामाशाह का स्वागत किया।

Principal self-made Bhamashah, given 51000 check for school development

प्रधानाचार्य स्वयं बनी भामाशाह, विद्यालय विकास के लिए दिया 51000 का चेक

प्रधानाचार्य स्वयं बनी भामाशाह, विद्यालय विकास के लिए दिया 51000 का चेक
धौलपुर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करीमपुर में वार्षिक उत्सव, प्रतिभा एव पूर्व छात्र-भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत करीमपुर सरपंच अंजना कुशवाह, विशिष्ट अतिथि महेश चंद शर्मा एसीबीओ ब्लॉक सैपऊ, विजेंद्र सिंह पीओ पुरैनी थे। प्रधानाचार्य शीला देवी महामना ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थी एवं भामाशाह का स्वागत किया। साथ ही प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया। भामाशाह का पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच अंजना कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय को श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम दिलाने में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों भामाशाह का सहयोग होता है। उन्होंने घोषणा की विद्यालय की भौतिक विकास के लिए संपूर्ण प्रांगण का जल्दी ही फर्श करवा दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि महेश चंद शर्मा ने गुणात्मक परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत के लिए शिक्षक की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले हिंदी साहित्य में विशाल गिरी, इतिहास में गौरीशंकर, विज्ञान में अरविंद शर्मा, संस्कृत में उषा कुलश्रेष्ठ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। भामाशाह संतोष शर्मा ने सांस्कृतिक मंच पर कोटा स्टोन से फर्श का निर्माण कराने, योगेश शर्मा ने एक हॉल विद्यालय में निर्माण के लिए घोषणा की। ठेकेदार सत्येंद्र सिंह परमार, नत्थी लाल शर्मा, गुड्डी देवी वार्ड पंच, कृष्ण कुमार द्वारा विद्यालय विकास के लिए पूर्व में योगदान दिया। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नारी शक्ति, मोबाइल के दुष्परिणाम, कोरोना महामारी पर कविता, गीत और नाटक प्रस्तुत किए। संचालन विशाल गिरी व्याख्याता ने किया। प्रधानाचार्य शीला देवी महामना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय विकास के लिए स्वयं भामाशाह के रूप में प्रस्तुत होकर 51000 का चेक विद्यालय को प्रदान किया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, रामखिलाड़ी, मोहन सिंह डागुर, नवल सिंह, उत्तम सिंह, दुर्गा प्रसाद, कुंवर सिंह, रितु रस्तोगी, चोल सिंह, शांति स्वरूप शर्मा, विजय कुमार दिवाकर, विजय शर्मा, गौरीशंकर, ओम प्रकाश गुर्जर, सविता गौड़, विजयलक्ष्मी शर्मा, कमलेश मित्तल, उषा कुलश्रेष्ठ, कमलेश कुमारी, अरविंद शर्मा, प्रीती त्यागी, कमलेश आदि उपस्थित रहे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो