scriptRain and storm in the month of Jeth, rained heavily late night, coolne | जेठ के महीने में बारिश-तूफान, देररात जमकर बरसा पानी, तेज हवा से हुई ठंडक | Patrika News

जेठ के महीने में बारिश-तूफान, देररात जमकर बरसा पानी, तेज हवा से हुई ठंडक

locationधौलपुरPublished: May 26, 2023 07:26:24 pm

Submitted by:

Naresh Lawaniyan

धौलपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर धौलपुर जिले में भी देखने को मिला। जेठ के महीने में गुरुवार रात को फुहारों ने जिले को जमकर भिगोया। रात करीब 11 बजे ये 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चली। इसके बाद जमकर बारिश हुई।

 Rain and storm in the month of Jeth, rained heavily late night, coolness due to strong wind
धौलपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर धौलपुर जिले में भी देखने को मिला। जेठ के महीने में गुरुवार रात को फुहारों ने जिले को जमकर भिगोया। रात करीब 11 बजे ये 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चली। इसके बाद जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण गर्मी के तेवर भी ढीले हो गए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार रात करीब दस बजे से तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुआ तेज बौछारों का दौर। कभी तेज तो कभी मद्धम गति से बारिश का दौर देर रात तक चलता रहा। रात में चली तेज हवा और बारिश से जिले में कई जगह पेड़ व विद्युत पोल गिर गए। कई स्थानों पर टीन-टप्पर और तिरपाल उड़ गए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.