scriptघर की छत पर सो रही बच्ची के साथ युवक ने दिया गंदे काम को अंजाम, परिजनों को लगा पता तो कांप गई ‘रूह’ | Rajasthan Crime Report : Rape with Minor Girl Child in Dholpur | Patrika News
धौलपुर

घर की छत पर सो रही बच्ची के साथ युवक ने दिया गंदे काम को अंजाम, परिजनों को लगा पता तो कांप गई ‘रूह’

Rajasthan Crime Report : राजस्थान में लगातार हो रही Rape की घटनाएं ( Rape in Rajasthan ) रुकने का नाम नहीं ले रही है। Police प्रशासन की सख्ती के बाद भी दरिंदे गंदी हरकतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी कोने से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। खबर Dholpur जिले से है। जहां घर में सोती हुई बच्ची के साथ एक दरिंदे युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

धौलपुरAug 13, 2019 / 05:18 pm

rohit sharma

Rape News

Rape News

धौलपुर। Rajasthan Crime Report : राजस्थान में लगातार हो रही दुष्कर्म ( rape case ) की घटनाएं ( rape in rajasthan ) रुकने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी दरिंदे गंदी हरकतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी कोने से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। खबर धौलपुर जिले ( Dholpur news in hindi ) से है। जहां घर में सोती हुई बच्ची के साथ एक दरिंदे युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार धौलपुर जिले के सदर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली नाबालिग के माता-पिता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। परिजनों द्वारा महिला थाने में एफआईआर ( FIR ) दर्ज कराये जाने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के परिवार के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गत 11 अगस्त की रात को नाबालिग अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी आरोपी मुकेश उनकी छत पर पहुंच गया और बच्ची को उठा ले गया। इस दौरान दरिंदे युवक ने 15 वर्षीय मासूम के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
इसकी सूचना पीड़िता ने सोमवार को अपने परिजनों को दी। जिसके बाद मंगलवार को पीड़ित परिजन नाबालिग के साथ महिला थाना पहुंचे और आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ( Rajasthan Police ) ने पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किये जाने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।

Home / Dholpur / घर की छत पर सो रही बच्ची के साथ युवक ने दिया गंदे काम को अंजाम, परिजनों को लगा पता तो कांप गई ‘रूह’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो