scriptइनामी आरोपित को भेजा जेल | Reward accused sent to jail | Patrika News

इनामी आरोपित को भेजा जेल

locationधौलपुरPublished: Dec 20, 2015 11:56:00 pm

केसरबाग के जंगलों से गिरफ्तार किए गए 50 हजार रुपए के इनामी
आरोपित को सदर थाना पुलिस ने शनिवार शाम को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया

Dholpur photo

Dholpur photo

धौलपुर. केसरबाग के जंगलों से गिरफ्तार किए गए 50 हजार रुपए के इनामी आरोपित को सदर थाना पुलिस ने शनिवार शाम को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमों के लिए अब कोतवाली पुलिस आरोपित को प्रोटक्शन वारंट पर लेगी।

राजस्थान और उत्तरप्रदेश से करीब 9 मामलों में वांछित आरोपित दीवान सिंह (45) पुत्र ल्हौरे निवासी देव का पुरा मौरोली को सदर पुलिस ने दस दिन की मशक्कत के बाद शुक्रवार रात्रि को केसरबाग के जंगलों से गिरफ्तार किया था। करीब 4 माह पहले दीवान सिंह ने इरादतनगर आगरा से हुए अपहरण में 4 लाख रुपए की फिरौती ली थी। तब से पुलिस इसका पीछा कर रही थी।

सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी चन्द्रप्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जंगलों में आरोपित की तलाश की। आरोपित के नजर आने पर थाना प्रभारी चन्द्रप्रकाश सिंह ने फायर कर आरोपित को ललकारा। इस पर आरोपित ने पुलिस के सामने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपित के कब्जे से पचफेरा एवं 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपित को शनिवार शाम को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इनका कहना है
 इनामी आरोपित को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आगरा में दर्ज मामलों के लिए आगरा पुलिस को सूचित कर दिया है। अब संबंधित थाना पुलिस न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोपित को प्रोटक्शन वारंट पर लेंगी।चन्द्रप्रकाश सिंह, थाना प्रभारी सदर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो