Dholpur: सडक़ यात्रा जानलेवा हो रही साबित, 237 ने गंवाई जान
धौलपुरPublished: Jan 08, 2023 01:04:36 pm
जिले में सडक़ हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते साल में धौलपुर (
Dholpur) जिले में सडक़ दुर्घटनाओं में 237 लोग जान से हाथ धो बैठे। इन हादसोंं में 379 लोग घायल हो गए।


Dholpur: सडक़ यात्रा जानलेवा हो रही साबित, 237 ने गंवाई जान
धौलपुर. जिले में सडक़ हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते साल में धौलपुर जिले में सडक़ दुर्घटनाओं में 237 लोग जान से हाथ धो बैठे। इन हादसोंं में 379 लोग घायल हो गए। जिसमें कई गंभीर रूप से भी शामिल हैं। जो शायद सडक़ हादसे को कभी नहीं भूल पाएं। विशेष बात ये है जिले में अधिकतर सडक़ दुर्घटनाएं (road accidents) निकल रहे तीन राष्ट्रीय राजमार्गों पर सामने आई हैं। उधर, बढ़ते हादसों को लेकर पुलिस प्रशासन चितिंत है और हादसों को रोकने के लिए लगातार जिले में जागरूकता अभियान चलाने के साथ वाहन चालकों को सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए सचेत कर रहा है। इसी सप्ताह जिला पुलिस अधीक्षक स्वयं सडक़ पर निकले और नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की। इसमें ज्यादातर दुपहिया वाहन चालक शामिल थे जो बिना हेलमेट लगाए रफ्तार से बात कर रहे थे।