scriptशरद पूर्णिमा: सफेद फूलों से सजे कान्हा | Sharad Purnima: Kanha adorned with white flowers | Patrika News

शरद पूर्णिमा: सफेद फूलों से सजे कान्हा

locationधौलपुरPublished: Oct 14, 2019 11:11:54 am

Submitted by:

Mahesh gupta

जिले भर शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले भर के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। वहीं उत्तर भारत प्रसिद्ध तीर्थराज मचकुण्ड स्थित लाडली जगमोहन मंदिर में राधा-कृष्ण का सफेद फूलों से सजाया गया।

शरद पूर्णिमा: सफेद फूलों से सजे कान्हा

शरद पूर्णिमा: सफेद फूलों से सजे कान्हा

सरोवर की हुई महाआरती
धौलपुर. जिले भर शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले भर के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। वहीं उत्तर भारत प्रसिद्ध तीर्थराज मचकुण्ड स्थित लाडली जगमोहन मंदिर में राधा-कृष्ण का सफेद फूलों से सजाया गया। वहीं सरोवर की महाआरती की गई। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शक्ति सिंह ने सपरिवार महाआरती कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। महंत कृष्णदास ने बताया कि मंदिर में शाम को सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं रात को खीर प्रसादी का वितरण किया गया। शाम को सरोवर पहुंचे श्रद्धालु व पर्यटकों ने रंगीन फव्वारों का लुत्फ उठाया।
सरमथुरा. शरद पूर्णिमा पर कस्बे के श्री राम शिरोमणि मंदिर में भगवान के विग्रहों ने शरद विहार किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विशेष दर्शन का लाभ उठाया। उल्लेखनीय है कि कस्बे के दो दर्जन मंदिरों में से सेठ गली स्थित श्री राम शिरोमणि मंदिर में ही प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा के दिन विशेष दर्शन होते हैं। इसमें ठाकुर जी के विग्रह जगमोहन से निकालकर उन्हें शरद की रोशनी में आसन पर बिठाया जाता है। विशेष श्रृंगार के साथ आकर्षक रूप से साज सज्जा की जाती है। जिसका श्रद्धालु दर्शन लाभ लेते हैं और विशेष आरती के दर्शन करते हैं। इस दिन विशेष रूप में खीर का प्रसाद बांटा जाता है। इस अवसर पर कस्बे के भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर इस दर्शन का लाभ उठाया। मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद पाराशर ने बताया कि इस तरह के दर्शन वृंदावन में भी मंदिरों में शरद पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से होते हैं। इसमें मंदिरों में भगवान के विग्रह चल रूप में होना आवश्यक होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो