scriptmakar sankranti 2022 : इस मकर संक्रांति पर 29 साल बाद बन रहा खास योग, चार राशियों के लिए बेहद लाभदायक | Special yoga is being made on this Makar Sankranti after 29 years, ver | Patrika News

makar sankranti 2022 : इस मकर संक्रांति पर 29 साल बाद बन रहा खास योग, चार राशियों के लिए बेहद लाभदायक

locationधौलपुरPublished: Jan 13, 2022 10:55:08 am

makar sankranti 2022 : पिता सूर्य और पुत्र शनि आएंगे एक राशि में, इससे पहले 1993 में बना था यह दुर्लभ संयोग

Special yoga is being made on this Makar Sankranti after 29 years, very beneficial for four zodiac signs

इस मकर संक्रांति पर 29 साल बाद बन रहा खास योग, चार राशियों के लिए बेहद लाभदायक

makar sankranti 2022 : इस मकर संक्रांति पर 29 साल बाद बन रहा खास योग, चार राशियों के लिए बेहद लाभदायक, पिता सूर्य और पुत्र शनि आएंगे एक राशि में, इससे पहले 1993 में बना था यह दुर्लभ संयोग। मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर से 29 साल बाद एक खास संयोग का निर्माण होने जा रहा है। दरअसल 14 जनवरी को सूर्य और शनि एक साथ मकर राशि में विराजमान होंगे। आखिरी बार ऐसा संयोग वर्ष 1993 में देखा गया था। शनि 30 साल में अपना राशि चक्र पूरा करते हैं और इसीलिए सूर्य का पुत्र शनि से 29 साल बाद मिलन होगा। ज्योतिषविदों की मानें तो सूर्य-शनि का यह दुर्लभ संयोग चार राशियों को बहुत फायदा देने वाला है।भगवान सूर्य से जुड़ा है यह खास त्योहारमकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करके मकर राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत खास होता है। सूर्य को सभी राशियों का राजा माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य के गोचर से जहां खरमास खत्म हो जाएगा, वहीं वसंत ऋतु के आगमन का भी संकेत मिलता है। मकर संक्रांति का अद्भुत जुड़ाव महाभारत काल से भी है। 58 दिनों तक बाणों की शैया पर रहने के बाद भीष्म पितामह ने अपने प्राणों का त्यागने के लिए सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार किया था।इन राशियों के लिए लाभदायकमिथुन: सूर्य-शनि का यह अद्भुत संयोग मिथुन राशि वालों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आय बढऩे के भी योग बनेंगे। अपनी कार्यशैली से बॉस को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। मेहनत और एकाग्रता के साथ किए गए कार्यों में निश्चित ही सफलता मिलेगी।सिंह: सूर्य-शनि की युति सिंह राशि वालों के लिए करियर के नए रास्ते खोलेगी। ऑफिस-कारोबार में नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता और प्रशंसा मिलेगी। लोगों के बीच अलग पहचान बनाएंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।धनु: धनु राशि वालों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। अच्छी नौकरी और वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। लंबे समय से मन में चल रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। सरकारी नौकरी की तैयार में लगे छात्रों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। जल्द ही कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कारोबारी वर्ग के लिए लाभ के अवसर पैदा होंगे।मीन: शनि-सूर्य का मिलन मीन राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर मजबूती देगा। धन-दौलत बढ़ेगी, आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद है। जो लोग लंबे समय से खराब आर्थिक हालातों से गुजर रहे थे, उनकी तंगी दूर हो सकती है। मनोवांछित फलों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो