scriptबिजली चोरी पकडऩे गई टीम पर फेंके पत्थर | Stones thrown at the team that went to catch electricity theft | Patrika News

बिजली चोरी पकडऩे गई टीम पर फेंके पत्थर

locationधौलपुरPublished: May 26, 2022 08:26:25 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. शहर की मदीना कॉलोनी में बिजली चोरी पकडऩे गई विद्युत निगम की टीम पर अज्ञात लोगों ने पीछे से पथराव कर दिया। हालांकि, पत्थर विद्युत कर्मियों को नहीं लगे।

Stones thrown at the team that went to catch electricity theft

बिजली चोरी पकडऩे गई टीम पर फेंके पत्थर

बिजली चोरी पकडऩे गई टीम पर फेंके पत्थर

धौलपुर. शहर की मदीना कॉलोनी में बिजली चोरी पकडऩे गई विद्युत निगम की टीम पर अज्ञात लोगों ने पीछे से पथराव कर दिया। हालांकि, पत्थर विद्युत कर्मियों को नहीं लगे। विद्युतकर्मियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन, पथर फेंकने वालों का कुछ पता नहीं चल पाया। एईएन ग्रामीण भास्कर खत्री टीम के साथ मदीना कॉलोनी क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले पकडऩे गए थे। लौटते समय कुछ अज्ञात लोगों ने टीम पर पत्थर फेंके। हालांकि, पत्थर टीम को नहीं लगे। विद्युत कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पत्थर फेंकने वालों की तलाश की लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में निगम कर्मियों की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
बूथ की कार्य समितियों का किया सत्यापन

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

संैपऊ. कस्बे के बसेड़ी रोड स्थित एक गार्डन में भाजपा किसान मोर्चा की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेमीचंद फौजदार ने की। इस दौरान बूथ कार्य समितियों का सत्यापन किया गया। संगठन के विस्तार को लेकर रूपरेखा तय की गई। फौजदार ने कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। गहलोत कार्यकाल में आए दिन दंगे हो रहे हैं। लोग डरे हुए हैं। हर और अशांति का माहौल है। इस दौरान बैठक को जिला अध्यक्ष ब्रजराज सिंह परमार, ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह परमार, ब्लॉक प्रभारी बच्चू सिंह परमार, महामंत्री राजकुमार शर्मा, इंदर सिंह लोधी, राकेश परमार, महेश पाल राजौरा, विनोद परमार, डॉक्टर बैजनाथ वर्मा, लक्ष्मण सिंह कोली, प्रदीप जगरिया, पंचायत समिति सदस्य अमर पहाडिय़ा, मनोज जगरिया आदि लोग मौजूद थे।सैंपऊ. भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो