गाड़ी वाला नहीं आया....की आवाज पडऩे लगी मध्यम
धौलपुरPublished: Aug 28, 2023 11:51:24 am
शहरी सीमा में नगर परिषद के घर-घर से कचरा एकत्र करने वाले ऑटो टिपर मनमर्जी से संचालित हो रहे हैं। ऑटो टिपर शहर में आमजन बाद में पहले खास लोगों की कॉलोनी और गलियों में प्रतिदिन जाकर कचरा एकत्र करते हैं। समय बचने पर आमजन की बारी आती है।


गाड़ी वाला नहीं आया....की आवाज पडऩे लगी मध्यम
धौलपुर. शहरी सीमा में नगर परिषद के घर-घर से कचरा एकत्र करने वाले ऑटो टिपर मनमर्जी से संचालित हो रहे हैं। ऑटो टिपर शहर में आमजन बाद में पहले खास लोगों की कॉलोनी और गलियों में प्रतिदिन जाकर कचरा एकत्र करते हैं। समय बचने पर आमजन की बारी आती है। शहर में इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है। ऑटो टिपर चालकों को लोग कहते हैं लेकिन वह अनसुना कर देते हैं। जिसकी वजह से घरों में एक सप्ताह तक कचरा सड़ांध मारता रहता है। नगर परिषद अधिकारियों से कहने के बाद मुश्किल से यह गलियों में घुसते हैं। इस व्यवस्था के चलते लोग परेशान हैं। गौरतलब रहे कि धौलपुर शहर में पहले ही सफाई को लेकर अव्यवस्था रहती है। यहां नियमित सफाई कर्मियों के साथ अस्थाई कर्मी भी कार्यरत हैं। लेकिन इसके बाद भी कई इलाकों में सफाई नहीं हो पाती है। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर साफ नजर आ जाएंगे।