scriptपति बच्ची को खिला रहा था, महिला ने लगा लिया फंदा, भर्ती | The husband was playing the baby, the woman took the trap, recruited | Patrika News

पति बच्ची को खिला रहा था, महिला ने लगा लिया फंदा, भर्ती

locationधौलपुरPublished: Jul 04, 2019 05:53:41 pm

Submitted by:

Mahesh gupta

रात को पति-पत्नी में हल्की कहासुनी के बाद गुरुवार सुबह दस बजे पत्नी ने कमरे को अंदर से बंद कर पंखे से फंदा लगा लिया। जबकि पति घर में बच्ची को खिलाने में व्यस्त था।

attempt to sucide, dholpur news dholpur

पति बच्ची को खिला रहा था, महिला ने लगा लिया फंदा, भर्ती

पति बच्ची को खिला रहा था, महिला ने लगा लिया फंदा, भर्ती
धौलपुर. रात को पति-पत्नी में हल्की कहासुनी के बाद गुरुवार सुबह दस बजे पत्नी ने कमरे को अंदर से बंद कर पंखे से फंदा लगा लिया। जबकि पति घर में बच्ची को खिलाने में व्यस्त था। इसी दौरान पति ने कमरा खोलने का प्रयास किया तो बंद अंदर से बंद मिला। उसने खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी ने नहीं खोला तो उसने जैसे-तैसे किबाड़ खोला तो उसके होश फाख्ता हो गए। पत्नी पंखें से फंदे से लटकी हुई थी, उसने तुरंत उसे उतारा और चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। चिकित्सालय में कोतवाली थाना पुलिस पहुुंची, लेकिन महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसके चलते वह लौट गई। मामला कोटला इलाके का है। बाद में होश में आई महिला ने बताया कि रात को दम्पती में किसी बात को लेकर हल्की कहासुनी हो गई। इसके बाद सुबह पति बच्ची को खिला रहे थे, उसी दौरान पत्नी ने कमरे को अंदर से बंद करके पंखे से फंदा लगा लिया। मामले को लेकर मोहल्ले में चर्चाएं रहीं। वहीं परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो