गुरुवार को भी जारी रहे गर्मी के तीखे तेवर, पारा लगातार 45 डिग्री से ऊपर
- लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल
धौलपुर. जिले में गर्मी के तेवर जरा भी ढीले नहीं हो रहे हैं। गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों के हाल-बेहाल कर दिए हैं। दिन में मानो आसमान से आग बरस रही है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। सुबह नौ बजे ही गर्मी का अहसास होने लगता है। तपती धूप में लोगों का घर से निकालना मुश्किल हो गया।
धौलपुर
Updated: April 28, 2022 09:01:18 pm
गुरुवार को भी जारी रहे गर्मी के तीखे तेवर, पारा लगातार 45 डिग्री से ऊपर - लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल धौलपुर. जिले में गर्मी के तेवर जरा भी ढीले नहीं हो रहे हैं। गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों के हाल-बेहाल कर दिए हैं। दिन में मानो आसमान से आग बरस रही है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। सुबह नौ बजे ही गर्मी का अहसास होने लगता है। तपती धूप में लोगों का घर से निकालना मुश्किल हो गया। गर्मी और बढ़ते तापमान के चलते दोपहर में बाजारों में लोगों की चहल-पहल कम नजर आई। तपिश के कारण बार-बार लोगों का गला सूख रहा है। गन्ने व अन्य फलों का जूस, कोल्ड ड्रिंक आदि पीकर लोग गला तर करते दिखे। दोपहर तक गर्मी के चरम सीमा पर पहुंचने के चलते लोग जरूरी कार्य होने पर घरों से बाहर निकल रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी के अहसास से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। रोजमर्रा के काम करने वाले भी दोपहर में सुस्ताते देखे गए। दुकानों से ग्राहक गायब थे। सूरज ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा। लोग लू के थपेड़ों से बचने के लिए अपने शरीर, चेहरे को पूरी तरह ढंकने के बाद ही बाहर निकल रहे हैं।
मई में और चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मई की शुरूआत 47 या 48 डिग्री तापमान के साथ हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में धौलपुर सहित अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहने की आशंका है। उधर, अगले सप्ताहभर के दौरान राजस्थान में दो पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएंगे। पहले पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर रहेगा, जबकि दूसरे पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना बन रही है।

गुरुवार को भी जारी रहे गर्मी के तीखे तेवर, पारा लगातार 45 डिग्री से ऊपर
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
