सूने मकान में से नकदी और जेवरात ले उड़े चोर
धौलपुरPublished: Sep 17, 2023 06:39:04 pm
धौलपुर. शहर में इन दिनों चोरों के निशाने पर निहालगंज थाना क्षेत्र बना हुआ है। अज्ञात जनों ने चोपड़ा मंदिर के पीछे स्थित शिवनगर कॉलोनी में एक सूने का मकान को निशाना बनाया।
धौलपुर. शहर में इन दिनों चोरों के निशाने पर निहालगंज थाना क्षेत्र बना हुआ है। अज्ञात जनों ने चोपड़ा मंदिर के पीछे स्थित शिवनगर कॉलोनी में एक सूने का मकान को निशाना बनाया। चोर घर में से नकदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात १३ सितम्बर की बताई जा रही है। मकान मालिक के पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। जिस पर गांव जारगा बसेड़ी हाल निवासी शिव नगर कॉलोनी बचन सिंह पुत्र पुन्नाराम शुक्ला ने थाना निहालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।