scriptतेज अंधड़ से पक्का मकान ढहा, तीन जनों की मौत, गांव में मचा कोहराम | three dead strong storm house collapse in dholpur | Patrika News

तेज अंधड़ से पक्का मकान ढहा, तीन जनों की मौत, गांव में मचा कोहराम

locationधौलपुरPublished: May 28, 2020 09:18:24 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

जिले में गुरुवार शाम को अचानक चले अंधड़ से सैपऊ क्षेत्र के गांव तसीमों के एक पक्का मकान ढह गया। हादसे में एक महिला व दो बच्चों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए।

three dead strong storm house collapse in dholpur

जिले में गुरुवार शाम को अचानक चले अंधड़ से सैपऊ क्षेत्र के गांव तसीमों के एक पक्का मकान ढह गया। हादसे में एक महिला व दो बच्चों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए।

धौलपुर/सैपऊ। जिले में गुरुवार शाम को अचानक चले अंधड़ से सैपऊ क्षेत्र के गांव तसीमों के एक पक्का मकान ढह गया। हादसे में एक महिला व दो बच्चों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों मृतकों के शव बाहर निकाल लिए। जबकि गंभीर रूप से तीन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
शाम करीब पांच तेज अंधड़ से सैपऊ क्षेत्र के गांव तसीमो में एक पक्का मकान धराशाई हो गया। मलबे में एक परिवार के 6 लोग दब गए। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय सैंपऊ उपखंड प्रशासन एवं पुलिस पहुंची। करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद 35 वर्षीय विमला पत्नी भीमसेन निवासी गांव नौनेरा, 10 वर्षीय सत्यभान पुत्र भीमसेन निवासी गांव नौनेरा एवं 8 वर्षीय सुहानी पुत्री कृष्णा निवासी गांव तसीमो के शव को बाहर निकाल लिया गया।
हादसे में घायल रेखा पत्नी कृष्णा, लव-कुश पुत्र कृष्णा एवं भीमसेन को भी बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतका विमला अपने भाई हरबिलास के घर शादी कार्यक्रम के भात की चर्चा करने आई थी। मृतका के साथ उसका उसका पुत्र भीमसेन भी था, हादसे का शिकार हो गया। मृतका की भतीजी की भी हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो