script

पर्यटक निहार सकेंगे इतिहास के झरोखे

locationधौलपुरPublished: Dec 07, 2019 12:20:58 pm

Submitted by:

Mahesh Gupta

मचकुण्ड में करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया पेनोरमा अब जल्द ही पर्यटकों के लिए खुलेगा। इसके लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने पुरातत्व व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ मचकुण्ड का दौरा किया।

पर्यटक निहार सकेंगे इतिहास के झरोखे

पर्यटक निहार सकेंगे इतिहास के झरोखे

पर्यटक निहार सकेंगे इतिहास के झरोखे
पुरातत्व व पर्यटन अधिकारियों के साथ कलक्टर ने किया मचकुण्ड का दौरा
धौलपुर. मचकुण्ड में करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया पेनोरमा अब जल्द ही पर्यटकों के लिए खुलेगा। इसके लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने पुरातत्व व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ मचकुण्ड का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने मचकुण्ड में लाइटिंग के लिए आए 50 लाख रुपए के टैण्डर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभापति कमल कंसाना से भी पार्किंग स्थल पर ही फूड कोर्ट बनाने की बात कही, जिससे पर्यटकों के वाहनों को खड़ा करने के साथ लोगों को चाय-नाश्ता मिल सके। वहीं गायों की प्रवेश पर पाबंदी लगाने के लिए मुख्य द्वार को भी पैक कराने की बात कही। वहीं क्षतिग्रस्त हो रहे पुरातत्व महत्व के भवनों को सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शेष बच रही 4.50 करोड़ रुपए की राशि का उपयोग करने को कहा। वहीं सफाई व्यवस्था दुुरस्त करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रक्रियाओ व सुविधाओं के बाद पर्यटक आकर्षित होंगे और लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। इस दौरान नगरपरिषद एक्सईएन बृजमोहन सिंहल, महंत कृष्णदास भी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो