script

ट्रक ने कुचले दो मौसेरे भाई, एक की मौत

locationधौलपुरPublished: Oct 20, 2019 11:51:29 am

Submitted by:

Mahesh gupta

बाड़ी-धौलपुर मार्ग पर शनिवार को अपने गांव जा रहे बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ट्रक ने कुचले दो मौसेरे भाई, एक की मौत

ट्रक ने कुचले दो मौसेरे भाई, एक की मौत

एक गंभीर घायल
धौलपुर. बाड़ी-धौलपुर मार्ग पर शनिवार को अपने गांव जा रहे बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार राकेश (28) पुत्र महाराज सिंह जाटव निवासी खेरेकापुरा तथा राजेश (20) पुत्र विजयसिंह जाटव निवासी बसईया मनिया बाइक से खेरेकापुरा जा रहे थे। इस दौरान खेरे गांव के पास ही ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
दो पक्षों में विवाद, फायरिंग से फैली दहशत, महिला घायल
धौलपुर. निहालगंज थाना इलाके के अशोक नगर में शनिवार शाम विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल एक महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने घटना से जुड़े आरोपितों को पकडऩे के प्रयास शुरू कर दिए है।
जानकारी के अनुसार निहालगंज थाना इलाके की अशोक विहार कॉलोनी में शनिवार शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान आपसी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच झगड़े में फायरिंग हो जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर कोतवाली, निहालगंज, सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण किया। इस दौरान घटना में घायल एक महिला को झगड़े में चोटिल होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक जने को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं हो सका है।

ट्रेंडिंग वीडियो