scriptराष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में शिकार करते दो गिरफ्तार…देखें वीडियो | Two arrested while hunting in National Chambal Sanctuary area...view v | Patrika News

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में शिकार करते दो गिरफ्तार…देखें वीडियो

locationधौलपुरPublished: Mar 03, 2022 08:35:26 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मछली और कछुए का शिकार करने के आरोपित दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शिकारी चंबल नदी में जाल डालकर मछली और कछुए का शिकार कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने इनके कब्जे से 7 जाल और 3 ट्यूब जब्त किए हैं।

 Two arrested while hunting in National Chambal Sanctuary area...view video

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में शिकार करते दो गिरफ्तार…देखें वीडियो

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में शिकार करते दो गिरफ्तार…देखें वीडियो

– शिकार में प्रयुक्त सामान बरामद, दोनों मध्यप्रदेश के निवासी

धौलपुर. राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मछली और कछुए का शिकार करने के आरोपित दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शिकारी चंबल नदी में जाल डालकर मछली और कछुए का शिकार कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने इनके कब्जे से 7 जाल और 3 ट्यूब जब्त किए हैं। राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के रेंजर रणवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कठूमर घाट पर कुछ लोग अवैध रूप से शिकार कर रहे हैं। इस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर शिकारी मौके से भागने लगे। टीम ने पीछा करते हुए दो शिकारियों को धर दबोचा। इनके कब्जे से शिकार में काम आने वाला सामान जब्त किया गया। पूछताछ में दोनों शिकारियों ने अपना नाम सबलगढ़, मुरैना मध्य प्रदेश निवासी जितेंद्र और रिंकू बताया है।
भागे कई अन्य शिकारी

इस कार्रवाई के दौरान कई शिकारी मौके से भागने में कामयाब रहे। रेंजर ने बताया कि इन शिकारियों की पहचान कर ली गई है। ये फरार शिकारी मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं। विभाग ने फरार शिकारियों की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं।
जानवरों का आतंक, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

– कई लोगों के साथ हादसे

बाड़ी. बाड़ी नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों बंदर एवं स्वानों के आतंक से लोग परेशान हैं। ये जानवर कई लोगों को चोटिल कर चुके हैं। बाड़ी में बंदरों द्वारा एक महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पीडि़ता की बेटी ने बताया कि उसकी मां छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह छत से नीचे गिर गई और पैर में सरिया घुस गया। बाड़ी सामान्य चिकित्सालय में उनका चल रहा था लेकिन, टांके कटवाने के समय से पूर्व भी उनके पैर में अंदर पस पड़ गई। जिससे हालत और भी गंभीर हो गई। कस्बे के पुराना बाजार में स्वानों का झुंड लोगों को बुरी तरह से घायल कर चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो