धौलपुर

धौलपुर: अनियंत्रित होकर पिकअप गहरी खाई में गिरी, कई गंभीर घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

धौलपुरSep 12, 2018 / 10:29 am

dinesh

धौलपुर। धौलपुर में आज सवेरे एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पिकअप बाबू महाराज मन्दिर से बाड़ी की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि पिकअप चला रहे ड्राइवर को नींद की झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में एक बच्चे व महिला समेत आठ लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को कस्बेवासियों ने अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से चार लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है।

हादसे की सूचना के बावजूद 108 समय पर नहीं पहुंचे से लोगों में आक्रोश का माहौल हो गया और लोगों ने 108 के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना एनएच 11बी पर स्थित कांसोटी खेड़ा रोड के पास की घटना बताई जा रही है।

Home / Dholpur / धौलपुर: अनियंत्रित होकर पिकअप गहरी खाई में गिरी, कई गंभीर घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.