scriptहथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद | Weapon factory caught, one arrested, more than a dozen illegal weapons | Patrika News

हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद

locationधौलपुरPublished: Sep 21, 2020 06:30:56 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में अवैध हथियारों को लेकर चलाया जा रहा अभियान रविवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान मनियां थाना पुलिस ने क्षेत्र के ढोड़ी का पुरा में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक हथियार बरामद किए है, इसके अलावा पुलिस ने हथियार बनाने का सामान भी बरामद करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है।

Weapon factory caught, one arrested, more than a dozen illegal weapons recovered

हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद

हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद
धौलपुर. जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में अवैध हथियारों को लेकर चलाया जा रहा अभियान रविवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान मनियां थाना पुलिस ने क्षेत्र के ढोड़ी का पुरा में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक हथियार बरामद किए है, इसके अलावा पुलिस ने हथियार बनाने का सामान भी बरामद करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने बताया कि मनियां थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव ढोडी का पुरा में एक मकान में अवैध हथियार बनाने का कारखाना चल रहा है। इस पर थाना प्रभारी सुमन कुमार व डीएसटी टीम मय जाप्ते के मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने गांव के एक मकान के पास एक छप्पर पोश मकान में अवैध हथियार कारखाना चलता हुआ मिला। यहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस से खुद को घिरा देख आरोपी ने सर्मपण कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जनक सिंह पुत्र श्री ठाकुर प्रसाद जाति लोधा उम्र 40 निवासी ढोडि का पुरा थाना मनिया जिला धौलपुर होना बताया । पुलिस ने आरोपी से 315 बोर एक सिंगल शॉट 315 बोर अर्ध निर्मित तीन कट्टा 315 बोर 3 खाली खोखा 315 बोर दो कट्टे 12 बोर दो कट्टा 12 बोर अर्ध निर्मित एक कट्टा 12 बोर अर्ध निर्मित 2 बट लकड़ी एक ड्रिल मशीन 10 बिट लोहा काटने की 10 स्प्रिंट छोटी वाली 44 पीतल टांका लगाने के लिए दो रेती छोटी-बड़ी एक हथौड़ी 2 प्लस एक लोहे का गाटर का टुकड़ा चार पत्ती अन्य अवैध हथियार बनाने का सामान आदि मिले तथा वही जनक सिंह से इस तरह से इतनी भारी मात्रा में हथियार रखने व हथियार बनाने के उपकरणों को अपने पास रखने व बनाने बाबत लाइसेंस अथवा परमिट मांगा तो आरोपी ने इस संबंध में कोई भी स्पष्ट जानकारी नही दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ओर से आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो