scriptवीकेंड लॉकडाउन; जिलेभर में सड़कों पर सन्नाटा, प्रशासन सर्तक | Weekend lockdown Silence on roads across the district, administration | Patrika News

वीकेंड लॉकडाउन; जिलेभर में सड़कों पर सन्नाटा, प्रशासन सर्तक

locationधौलपुरPublished: Apr 18, 2021 05:42:06 pm

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. जिले में शुक्रवार शाम को लगे वीकेंड लॉकडाउन के बाद शहर व कस्बों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान लॉकडाउन की पालना कराने के लिए शहर व कस्बों में संबंधित थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस जाप्ता जगह-जगह मोर्चा संभाले हुए नजर आया। शहर के आमरास्तों में रोजमर्रा केे तरह चलने वाले वाहनों का शोर भी थमा रहा। जबकि सब्जी मण्डी, दूध की दुकानों व शहर व कस्बों के अस्पतालों में लोगों के आवाजाही नजर आई।

Weekend lockdown; Silence on roads across the district, administration alert

वीकेंड लॉकडाउन; जिलेभर में सड़कों पर सन्नाटा, प्रशासन सर्तक

वीकेंड लॉकडाउन; जिलेभर में सड़कों पर सन्नाटा, प्रशासन सर्तक
-अस्पताल में रही लोगों की हलचल
-लॉकडाउन का असर रोडवेज पर भी
धौलपुर. जिले में शुक्रवार शाम को लगे वीकेंड लॉकडाउन के बाद शहर व कस्बों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान लॉकडाउन की पालना कराने के लिए शहर व कस्बों में संबंधित थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस जाप्ता जगह-जगह मोर्चा संभाले हुए नजर आया। शहर के आमरास्तों में रोजमर्रा केे तरह चलने वाले वाहनों का शोर भी थमा रहा। जबकि सब्जी मण्डी, दूध की दुकानों व शहर व कस्बों के अस्पतालों में लोगों के आवाजाही नजर आई।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर की चैन तोडऩे के लिए जिला प्रशासन की ओर से श्रम काननू अधिनियमों के तहत किए गए आह्वान पर जिले के सभी बाजार व प्रतिष्ठान गत रविवार को पूर्णत बंद रखे गए थे। इस दौरान बाजार क्षेत्र के पुलिस की गश्त व्यवस्था में मजबूत नजर आई। धौलपुर जिले में जिला प्रशासन की ओर से किया गया प्रयास प्रदेश में पहला है। इसी क्रम में राज्य सरकार के निर्देश पर शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। इन निर्देशों की पालना में जिला पुलिस व प्रशासन ने शुक्रवार शाम को शहर व कस्बों में फ्लैग मार्च करते हुए बाजारों में बंद कराया गया। इस दौरान चिकित्सकीय सेवाओं, दूध की दुकानों एवं मेडीकल स्टोर को इस बंदी से दूर रखा गया।
सड़कें रही सूनी, जाप्ता रहा तैनात
वीकेंड लॉक डाउन के चलते शहर सहित कस्बों के सभी बाजार पूर्णतया बंद रहे। इस दौरान शहर के लाल बाजार, हलवाई खाना, जगन चौराहा, गुलाब बाग, जगदीश तिराहा आदि क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठान व दुकानें भी बंद रही। बाजार बंद होने के कारण जिलेभर की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
नजर आए ठेल-ढकेल
बंद को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर खड़े होने वाले ठेले व ढकेल भी नजर आए। जिला प्रशासन के दल ने गत रविवार को ठेल व ढकेल वालों के साथ बैठक करते हुए साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया था। इसका सभी जनों ने समर्थन किया, जिसका असर शनिवार को देखने को नजर आया।
चौकस रही पुलिस की व्यवस्थाएं
लॉक डाउन के चलते शहर के निहालगंज, कोतवाली थाना क्षेत्रों में पुलिस की व्यवस्थाएं चौकस नजर आई। शहर के बाजार क्षेत्रों में पुलिस गश्त करती नजर आई। इस दौरान बाजार क्षेत्र में बेवजह घूमते हुए लोगों को भी पुलिसकर्मी टोकते हुए नजर आए। शहर में जगह-जगह पुलिस जाप्ते की तैनातगी बनी रही। पुलिस के भय के चलते लोग घरों में दुबके नजर आए।
सब्जी मण्डी पर विशेष निगरानी
सब्जी मण्डी क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से विशेष बंदोवस्त किया गया। इस दौरान यहां पुलिस व प्रशासन के दल की मौजूदगी भी बनी रही। यहां आने जाने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए व्यवस्थित तरीके से संचालन कराया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि सब्जी मण्डी परिसर को पूर्व के भांति एक बार फिर से पुरानी फिल्ड में शिफ्ट किए जाने की योजना तैयार की जा रही है।
लॉकडाउन का असर रोडवेज पर
वीकेंड लॉकडाउन का असर राजस्थान रोडवेज बसों पर पड़ता नजर आ रहा है। शनिवार को लॉकडाउन के चलते धौलपुर डिपो की ओर से बाड़ी व करौली मार्ग पर संचालित कई बसों के शिड्यूलों को निरस्त करना पड़ा, जबकि धौलपुर से आगरा-इटावा मार्ग पर संचालित बस का संचालन भी रोक दिया गया। रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को यात्रीभार में काफी कमी रही, अधिकांश बसों में 12 से 15 सवारियों ही रही, इसके अलावा बस स्टेण्ड पर भी नाममात्र के यात्री पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो