scriptकिसके हाथ होगी पंचायत समिति की कमान, आज होगा फैसला | Who will be in the hands of the Panchayat Samiti, the decision will be | Patrika News

किसके हाथ होगी पंचायत समिति की कमान, आज होगा फैसला

locationधौलपुरPublished: Oct 30, 2021 09:34:18 am

Submitted by:

Naresh

धौलपुर. जिले की सभी छह पंचायत समितियों में शनिवार को प्रधान पद का चुनाव होना है। सीटों की संख्या के आधार पर देखें तो कांग्रेस को दो समितियों में बहुमत है और दो में वह बहुमत के करीब है।

किसके हाथ होगी पंचायत समिति की कमान, आज होगा फैसला

-प्रधान पद का चुनाव आज

– सभी पंचायत समितियों में लग रहे दावेदारों को लेकर कयास

धौलपुर. जिले की सभी छह पंचायत समितियों में शनिवार को प्रधान पद का चुनाव होना है। सीटों की संख्या के आधार पर देखें तो कांग्रेस को दो समितियों में बहुमत है और दो में वह बहुमत के करीब है। वहीं, भाजपा को सिर्फ एक पंचायत समिति में बहुमत मिला है। एक पंचायत समिति में दोनों प्रमुख दलों से अधिक निर्दलीय जीत कर आए हैं। ऐसे में प्रधान पद के लिए मुकाबला रोचक होता दिख रहा है।बाड़ी: विधायक पुत्र हो सकते हैं प्रधानबाड़ी पंचायत समिति में 25 में से 18 सीट जीत चुकी कांग्रेस का प्रधान बनना लगभग तय है। यहां विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के पुत्र अजय परमार निर्विरोध जीत कर आए हैं। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस अजय को ही प्रधान पद का दावेदार बना सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधायक मलिंगा परिवारवाद के आरोप से बचने के लिए किसी अन्य चेहरे पर भी दांव खेल सकते हैं। विधानसभा चुनाव में जातियों को साधने के हिसाब से भी यहां निर्णय किया जा सकता है।राजाखेड़ा: पूर्व प्रधान पर ही लग सकता है दांवराजाखेड़ा पंचायत समिति में भी कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है। यहां 25 में से 19 सीटें कांग्रेस की हैं। ऐसे में यहां भी कांग्रेस का प्रधान बनना लगभग तय है। यहां विधायक रोहित बोहरा निवर्तमान प्रधान लता कंवर पर ही दांव खेल सकते हैं। प्रधान पद के जरिए बोहरा की नजर एक बड़े वोट बैंक को साधने पर रहेगी। धौलपुर: कांग्रेस बहुमत के पास, भाजपा भी दूर नहींधौलपुर पंचायत समिति में कांग्रेस बहुमत से सिर्फ एक कदम दूर है। कांग्रेस को यहां 14 सीट मिली हैं। यहां भाजपा ने 10 सीट हासिल की हैं। बसपा ने यहां 3 सीट जीती हैं। वहीं एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। यहां बसपा और निर्दलीय निर्णायक स्थिति में हैं। कांग्रेस को बहुमत के लिए एक सीट चाहिए। वहीं, भाजपा को अगर प्रधान बनाना है तो निर्दलीय और सभी बसपा सदस्यों को अपनी ओर मिलाना होगा। ऐसे में यहां प्रधान पद का चुनाव खासा रोचक होने की उम्मीद है।सरमथुरा: निर्दलियों के हाथ आ सकती है सत्तानवगठित सरमथुरा पंचायत समिति के मतदाताओं ने दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा को आईना दिखाया है। यहां निर्दलियों ने बाजी मारी है। कुल 8 निर्दलीय यहां चुनाव जीत कर आए हैं। क्षेत्र के एक पूर्व विधायक इन निर्दलियों के संपर्क में हैं। यहां कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके संजय जाटव की मां भी निर्दलीय जीत कर आई हैं। जाटव भी पूर्व विधायक के संपर्क में बताए जा रहे हैं। यहां भी प्रधान पद के लिए रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।सैंपऊ: भाजपा को एकमात्र तसल्लीसैंपऊ पंचायत समिति जिले में अभी तक भाजपा के लिए एकमात्र तसल्ली का कारण है। यहां पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा को यहां 27 में से 14 सीट मिली हैं। ऐसे में यहां भाजपा का प्रधान बनना लगभग तय है। यहां भाजपा कुशवाह मतों को साधने के लिए समुदाय से प्रधान पद का दावेदार उतार सकती है। सैंपऊ में कांग्रेस को 9 सीट मिली हैं। बसपा को दो और दो निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। ऐसे में यहां कांग्रेस को अपना प्रधान बनाने में परेशानी आ सकती है।बसेड़ी: कांग्रेस बहुमत से थोड़ी दूरबसेड़ी में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां कांग्रेस को 19 में से 9 सीट मिली हैं। कांग्रेस बहुमत से एक कदम की दूरी पर है। यहां भाजपा के चार और छह निर्दलीय जीत कर आए हैं। भाजपा को अपना बोर्ड बनाने के लिए सभी निर्दलीयों को साथ लेना होगा। यहां पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ोरा ने ऐनवक्त पर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। हालांकि, भाजपा को यहां सिर्फ चार ही सीट मिल पाई हैं। देखना होगा कि खिड़ोरा प्रधान पद के चुनाव में जलवा बिखेर पाते हैं या नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो