सब्जी बनाते समय कढ़ाई में गिरने से महिला झुलसी
कोतवाली थाना इलाके के गुमट मोहल्ला में 42 वर्षीय महिला खाना बनाते समय सब्जी की कढ़ाई में फिसल कर गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

सब्जी बनाते समय कढ़ाई में गिरने से महिला झुलसी
बाड़ी.(धौलपुर). कोतवाली थाना इलाके के गुमट मोहल्ला में 42 वर्षीय महिला खाना बनाते समय सब्जी की कढ़ाई में फिसल कर गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को परिजनों ने नाजुक हालत में बाड़ी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के बर्न यूनिट रैफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक शहर के गुमट मोहला निवासी सीतादेवी पत्नी रामदयाल रसोई घर में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय महिला का मार्बल फर्श पर पैर फिसल गया। जिससे महिला सब्जी के कढाई के ऊपर गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। नाजुक हालत में महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन महिला गंभीर झुलसी होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के बर्न यूनिट रैफर कर दिया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।
अब पाइए अपने शहर ( Dholpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज