scriptYouth Congress Election: Youth of Dhaulpur in enthusiasm, maximum numb | यूथ कांग्रेस चुनाव: जोश में धौलपुर के युवा, यहां संभाग समेत प्रदेशभर में सर्वाधिक प्रत्याशी | Patrika News

यूथ कांग्रेस चुनाव: जोश में धौलपुर के युवा, यहां संभाग समेत प्रदेशभर में सर्वाधिक प्रत्याशी

locationधौलपुरPublished: Feb 07, 2023 05:26:25 pm

Submitted by:

Naresh Lawaniyan

- जिलाध्यक्ष के लिए 24 ने किया नामांकन

- संभाग में सबसे कम 8 प्रत्याशी करौली से

 

Youth Congress Election news: धौलपुर. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के युवाओं की टोली चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इस महीने प्रदेशभर में होने वाले यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए ऑनलाइन सदस्यता अभियान जोरों पर है।

 Youth Congress Election: Youth of Dhaulpur in enthusiasm, maximum number of candidates in state including division here
यूथ कांग्रेस चुनाव: जोश में धौलपुर के युवा, यहां संभाग समेत प्रदेशभर में सर्वाधिक प्रत्याशी
यूथ कांग्रेस चुनाव: जोश में धौलपुर के युवा, यहां संभाग समेत प्रदेशभर में सर्वाधिक प्रत्याशी


- जिलाध्यक्ष के लिए 24 ने किया नामांकन

- संभाग में सबसे कम 8 प्रत्याशी करौली से

Youth Congress Election news: धौलपुर. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के युवाओं की टोली चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इस महीने प्रदेशभर में होने वाले यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए ऑनलाइन सदस्यता अभियान जोरों पर है। कई जिलों में जहां जिलाध्यक्ष की राह थोड़ी आसान है तो कई जिलों में काफी कड़ी टक्कर भी है। धौलपुर जिले में प्रदेशभर में सर्वाधिक 24 युवाओं ने जिलाध्यक्ष के लिए ठोकी है। वहीं, जैसमेलर जिले में महज दो ही दावेदार मैदान में हैं। जबकि संभाग के करौली में आठ, भरतपुर में 10 और सवाई माधोपुर में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, यदि प्रदेश अध्यक्ष पद की बात करें तो प्रदेश में 15 युवा नेता मैदान में हैं। इसके अलावा जनरल सचिव के लिए 216 युवा मैदान में उतरे हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.