scriptएक पौधा लगा कर खिंचवाया फोटो और शेष खुले में पड़े सूख गए | A photo was taken by planting a sapling and the rest dried up lying in | Patrika News

एक पौधा लगा कर खिंचवाया फोटो और शेष खुले में पड़े सूख गए

locationधौलपुरPublished: Jun 15, 2021 07:01:03 pm

Submitted by:

Naresh

राजाखेड़ा. एक ओर पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर दिन प्रतिदिन गंभीर नजर आ रहा है, वहीं जिले के लोग इस दिन भी सिर्फ दिखावा कर फोटो खिंचवाकर मीडिया में देकर ही इतिश्री कर लेते हैं। बाद में इन पौधों का क्या हुआ, इसे देखने वाला कोई भी पर्यावरण प्रेमी दिखाई नहीं देता।

A photo was taken by planting a sapling and the rest dried up lying in the open

एक पौधा लगा कर खिंचवाया फोटो और शेष खुले में पड़े सूख गए

एक पौधा लगा कर खिंचवाया फोटो और शेष खुले में पड़े सूख गए

पर्यावरण दिवस मना कर भूले ‘पर्यावरण’

राजाखेड़ा. एक ओर पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर दिन प्रतिदिन गंभीर नजर आ रहा है, वहीं जिले के लोग इस दिन भी सिर्फ दिखावा कर फोटो खिंचवाकर मीडिया में देकर ही इतिश्री कर लेते हैं। बाद में इन पौधों का क्या हुआ, इसे देखने वाला कोई भी पर्यावरण प्रेमी दिखाई नहीं देता। न ही वे अधिकारी और जननायक दिखाई देते हैं, जो पर्व विशेष पर से लगे हुए पोधों के साथ शान से फोटो खिंचवाते नजर आते हैं।
क्या था प्रकरण
विश्व पर्यावरण दिवस पर बछेकी पार्क में नगरपालिका द्वारा पौधारोपण उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसके लिए पालिका द्वारा 50 पौधे खरीदे गए थे। सुबह उपखण्डाधिकारी, नगर पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, पार्षद मौके पर पहुंचे और एक पौधा लगवाकर फोटो खिंचवाकर चले गए। शेष पौधे वहीं रखे रह गए। जिनकी किसी ने भी सुधि तक नहीं ली है। सभी पौधे सूख कर नष्ट हो रहे हैं।
राजाखेड़ा. पार्क में सूखे पौधे जिनका पर्यावरण दिवस को रोपण किया जाना था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो