scriptलंच-डिनर में 8 घंटे का अंतर | 8 hours interval in lunch and dinner | Patrika News

लंच-डिनर में 8 घंटे का अंतर

locationजयपुरPublished: Apr 05, 2019 04:53:38 pm

Submitted by:

Jitendra Rangey

फास्ट फूड, एल्कोहल, कोल्ड ड्रिंक्स, मिर्च-मसाले व अधिक तेल वाले भोजन से अपच होता है। यदि नाश्ता, लंच व डिनर का समय सही करते हैं तो पेट सही रहेगा।

food

food

अपच, बार-बार खट्टी डकारें आना, कब्ज, पेट दर्द या खाने के बाद ज्यादा जलन होना ये सब लक्षण पेट से जुड़े रोग के हो सकते हैं। इसके होने का सबसे बड़ा कारण अनियमित लाइफ स्टाइल है। फास्ट फूड, एल्कोहल, कोल्ड ड्रिंक्स, मिर्च-मसाले व अधिक तेल वाले भोजन को खाना है। यदि नाश्ता, लंच व डिनर का समय सही करते हैं तो पेट सही रहेगा। सुबह का नाश्ता उठने से तीन घंटे के अन्दर ले लेना चाहिए। इसके चार घंटे बाद लंच लेना चाहिए। लंच व डिनर के बीच में आठ घंटे का अंतर होना चाहिए। रात का खाना सोने से तीन घंटे पहले लेना चाहिए। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी। ऐसी समस्याएं होने पर होम्योपैथी दवाइयां इसमें अधिक कारगर है। इससे बचाव के लिए डॉक्टरी सलाह पर लाइकोपोडियम, चायना, रोबिनिया, कार्बो बेज, नेट्रम फास को दिन में तीन बार लेने से फायदा होगा। कोई भी दवा अपने मन से न लें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो