scriptकई रोग दूर करता है अमरूद, जानें इसके फायदे | benefits of guava | Patrika News

कई रोग दूर करता है अमरूद, जानें इसके फायदे

locationजयपुरPublished: Apr 09, 2019 01:49:37 pm

इसके पत्तों को चबाने से दांतों में कीड़े की समस्या व अन्य संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

benefits-of-guava

इसके पत्तों को चबाने से दांतों में कीड़े की समस्या व अन्य संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

अमरूद खाने के ढेरों फायदे हैं। यह कई तरह के रोगों को दूर करने में सहायक है।

इसके पत्तों को चबाने से दांतों में कीड़े की समस्या व अन्य संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।
इसमें विटामिन बी-3 व बी-6 होता है। यह दिमाग के रक्तप्रवाह को बेहतर बनाकर तंत्रिकाओं को आराम देता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अमरूद कोशिकाओं की रक्षा करता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो पाचनतंत्र दुरुस्त करता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए भी यह लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर व कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित रखते हैं।

इसमें मौजूद विटामिन-सी प्राकृतिक एंटीहिस्टामाइन है। इससे सूजन वाली जगह पैदा होने वाले हिस्टामाइन का स्तर घटता है। सांस की एलर्जी नियंत्रित होती है।
अमरूद में फोलिक एसिड और विटामिन बी-9 पाए जाते हैं। यह बच्चों के नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल त्वचा को झुर्रियों से बचाता है। इससे चेहरे पर चमक बढ़ती है। यदि गर्भवती महिला रोजाना इसे खाए तो होने वाले बच्चे में मानसिक रोगों की आशंका कम रहती है।

यह तनाव भी घटाता है। इसमें ऐसे खनिज हैं जो हार्मोन बनाते हैंं। यह थायरॉइड ग्रंथियां को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है।
इसके बीजों को चबाकर खाने से आंतों को फायदा होने के साथ-साथ पेट भी साफ रहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो