scriptमहिलाओं को स्ट्रॉन्ग बनाता है चीकू, जाने कैसे | Patrika News
डाइट फिटनेस

महिलाओं को स्ट्रॉन्ग बनाता है चीकू, जाने कैसे

5 Photos
6 years ago
1/5

चीकू स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए व सी, फॉस्फोरस, आयरन आदि पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। यदि दूध के साथ इसे खाया जाए तो इसके स्वास्थ्य लाभ अधिक बढ़ जाते हैं।

2/5

यह आंतों को मजबूत बनाता है,भूख बढ़ाता है व यूरिन की कमी व जलन दूर करता है। इसमें विटामिन-ए होता है जो आंखों से जुड़ी समस्या को दूर करने में लाभकारी है।

3/5

इसमें ग्लूकोज काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। चीकू में टैनिन प्रचुर मात्रा में होता है जिस वजह से यह बेहतर एंटीइनफ्लेमेट्री एजेंट है और पेट संबंधी परेशानियों में फायदेमंद है।

4/5

यह गुर्दे व हृदय से जुड़े रोगों से भी बचाव करता है।आयरन से भरपूर चीकू शरीर में खून की कमी दूर करता है।

5/5

इसमें कार्बोहाइड्रेट व महिलाओं के लिए जरूरी पोषक तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्भवती व फीड कराने वाली महिलाओं के लिए पोषक तत्त्वों का अच्छा विकल्प है। इसमें मौजूद कैल्शियम व फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.