डाइट फिटनेस

खजूर जल्दी ठीक करता है घाव, जानिए और फायदे

खजूर की गुठली को जलाकर भस्म बना लें। पुराने घावों पर इस भस्म
को लगाने से वे जल्दी भर जाते हैं

Aug 17, 2015 / 04:01 pm

दिव्या सिंघल

dates

खजूर (छुआरा) को काफी पसंद किया जाता है। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती है। आइए जानते हैं छुआरे के फायदों के बार में-

1. खजूर खाकर गर्म दूध पीने से कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग जैसे दांतों की कमजोरी और हडि्डयों का गलना आदि रूक जाते हैं।



2. 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इन्हें गाय के दूध के साथ उबालें। उबले हुए दूध को सुबह व शाम पिएं। ब्लड प्रेशर में आराम मिलेगा।
3. सुबह-शाम तीन छुआरे खाने के बाद गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है।


4. खजूर की गुठली को जलाकर भस्म बना लें। पुराने घावों पर इस भस्म को लगाने से वे जल्दी भर जाते हैं।
5. छुआरे खाने से मासिक धर्म आसानी से आता है और कमरदर्द में भी लाभ होता है।
6. ध्यान रखें कि खजूर का सेवन वजन बढ़ाता है इसलिए मोटे लोग इसे खाने से बचें।


Home / Health / Diet Fitness / खजूर जल्दी ठीक करता है घाव, जानिए और फायदे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.