डाइट फिटनेस

बारिश के मौसम में ना खाएं तरबूज और आम

बारिश के मौसम में बाहर की चीजों के
सेवन के बजाए फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन कर सकते हैं

Jul 22, 2015 / 10:33 am

दिव्या सिंघल

watermelon-mango

हल्की-फुल्की बारिश और मानसून में फलों के सेवन का अपना ही मजा होता है। ये न केवल आपको बरसाती जर्म्स, बैक्टीरिया, रोगाणु और कीटाणुओं से बचाते हैं बल्कि अच्छा स्वास्थ्य भी देते हैं। तो क्यों न मौसम के अनुसार इन फलों से स्वास्थ्य लाभ लिया जाए।

मानसून के हैल्दी फल
काला जामुन

इंडियन ब्लैकबेरी यानी काले जामुन में हैं प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व और कैलोरी। जामुन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इंफेक्शन से बचाता है। इसे डायरिया की भी औषधि माना जाता है।

केला

यह डायरिया व कब्ज का उपचार है। यह भरपूर एनर्जी प्रदान करके मांसपेशियों में अकड़न को दूर करता है। केला ब्लडप्रेशर और एसिडिटी के लिए भी उपयोगी होता है।



आलूबुखारा
विटामिन-सी का स्त्रोत है आलू बुखारा। यह ठंड व फ्लू वाले मानसूनी मौसम में रोग प्रतिरोधी तंत्र को मजबूत करता है। कान में बार-बार संक्रमण होने पर भी यह फायदेमंद होता है।

पपीता
यह पाचन क्रिया को दुरूस्त करता है। महिलाओं को मासिक धर्म के समय दर्द में भी यह राहत प्रदान करता है। नेत्र ज्योति बढ़ाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम भी पपीता करता है जिससे संक्रमण से बचाव होता है।



चैरी
एंटी इंफ्लैमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर घटाती है चैरी। इससे आर्थराइटिस व मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है।

नाशपाती
फाइबर की प्रचुरता की वजह से नाशपाती पाचनक्रिया को दुरूस्त करती है। कोलेस्ट्रॉल व ब्लड शुगर का स्तर घटाती है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। यह कै ंसर व दिल संबंधी रोगों का खतरा भी घटाती है।

अनार

विटामिन-सी की प्रचुरता के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। अनार ह्वदय रोगों और तनाव से लड़ने में बेहतर माना जाता है। एक नए अध्ययन के अनुसार अनार डीएनए के उम्रदराज होने की प्रक्रिया को भी धीमा कर देता है।

सेब
यह संक्रमण से बचाता है और शरीर के अतिरिक्त पानी को एब्जॉर्ब करके पेट को डायरिया से लड़ने के लिए तैयार करता है। फाइबर की प्रचुरता के कारण यह आसानी से पच भी जाता है।

इन्हें सावधानी से लें
आम
यह 84 फीसदी पानी व 16 प्रतिशत शुगर के कारण नमी के मौसम में फंगल और बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसलिए बरसात शुरू होने के बाद इनसे परहेज करें।

तरबूज और खरबूजा
मानसून में डिहाइड्रेशन जरूरी है लेकिन तरबूज और खरबूजा न खाएं। इनमें पानी की अधिक मात्रा इन्हें जल्दी ही दूषित बना देती है।

हरी सब्जियां
ये स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं लेकिन मानसून में इनका सेवन अतिरिक्त सावधानी मांगता है। कीचड़, गंदगी और जीवाणुओं के बीच फलने-फूलने वाली हरी सब्जी मानसून में पाचनतंत्र को खराब कर सकती है। इसलिए प्रयोग से पहले इन्हें अच्छी तरह से साफ जरूर करें। बरसात के मौसम में बंदगोभी, फूलगोभी और पालक के सेवन से बचें।


Home / Health / Diet Fitness / बारिश के मौसम में ना खाएं तरबूज और आम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.